Rajasthan News: अमृतसर. जयपुर में एक परिचित युवती से कोल्ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर मिलाकर गैंग रेप करने का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक ने धोखे से मिलने के बहाने बुलाकर आरोपी ने कोल्डड्रिंक में नशा मिलाकर पिलाया. नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर आरोपी परिचित ने उसके साथ रेप किया. बस्सी थाने में पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है.

युवती के पिता ने 12 सितम्बर को पुत्री की गुमशुदी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी. जहां पुलिस ने 14 सितंबर को युवती को जयपुर से दस्तायाब कर परिजनों को सौंप दिया था. वहीं शनिवार की शाम को युवती ने अपने पापा के साथ थाने पहुंचकर दो आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है.
पुलिस ने बताया बस्सी की रहने वाली 23 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है. परिचित होने के कारण आरोपी से उसकी बातचीत होती रहती थी. आरोप है कि 6 सितम्बर को सुबह आरोपी परिचित ने मिलने के बहाने उसे बस्सी पुलिया के पास बुलाया. मिलने जाने पर धोखे से उसे अपने साथ ले गया.
दो दिन बाद एक पीजी में रखा तथा वहां पर भी दोनों ने बलात्कार किया. पुलिस ने धारा तीन एवं बलात्कार सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच सीओ को सौंप दी गई है.
पढ़ें ये खबरें भी
- CG Weather Today : संडे को घूमने का है मूड? तो पहले जान लें लेटेस्ट मौसम अपडेट!
- MP Morning News: दुबई जाएंगे सीएम डॉ मोहन, उद्योगपतियों से करेंगे चर्चा, 2 साल के रोलिंग बजट की तैयारी, प्रदेश में बदल जाएगी ट्रैफिक की तस्वीर
- जीवन सूक्त : ईष्ट को बना कर रखिये ‘विशिष्ट’ – संदीप अखिल
- Bihar Morning News: बाढ़ को लेकर CM सम्राट की बैठक, कांग्रेस की PC, जदयू की बैठक, AISF का आंदोलन
- 06 September 2026 Rashifal : भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि आज, जानिए अपना राशिफल



