Rajasthan News: जोधपुर एसडीएम प्रियंका बिश्नोई की मौत के मामले में राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने शनिवार को एक बड़ा बयान दिया. जोधपुर दौरे के दौरान एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, “राजस्थान ने एक होनहार अधिकारी को खो दिया है.

मुझे अभी पूरी जानकारी नहीं है, कई बार दवाओं से भी एलर्जी और रिएक्शन हो सकता है. अस्पताल के खिलाफ एफआईआर दर्ज होनी चाहिए. जांच के बाद ही पता चलेगा कि लापरवाही हुई है या नहीं. मैं जांच कमेटी से रिपोर्ट मंगवाऊंगा और जयपुर में रिपोर्ट देखने के बाद कार्रवाई की जाएगी.”
चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने प्रियंका बिश्नोई के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि जिला जांच कमेटी की रिपोर्ट के साथ-साथ राज्यस्तरीय टीम की रिपोर्ट को भी मंगवाकर अध्ययन करेंगे. रिपोर्ट के आधार पर जो भी निर्णय लिया जाएगा, उस पर उचित कार्रवाई की जाएगी.
प्रियंका बिश्नोई की मौत से बिश्नोई समाज में दुख और आक्रोश व्याप्त है. उम्मेद अस्पताल में एक ही बेड पर दो मरीजों को लिटाकर इलाज करने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि कभी-कभी ऐसी परिस्थितियां बन जाती हैं, लेकिन जल्द ही अस्पताल की सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा. बता दें कि जोधपुर में इलाज के दौरान प्रियंका बिश्नोई की तबीयत बिगड़ी थी, और अहमदाबाद में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई थी, जिससे बिश्नोई समाज में गम और गुस्सा है.
पढ़ें ये खबरें भी
- हवस, हैवानियत और हवालातः 11 साल की किशोरी के साथ रेप, दिल दहला देगी दरिंदगी की वारदात
- कचरे के नाम पर ‘कमाई का खेल’! पंचायतों में 2,000 की डस्टबिन 30,000 और 1.5 लाख का ई-रिक्शा 4.5 लाख में खरीदा; कचरा गाड़ी के नाम पर मिली पंचर साइकिल
- अग्निवीरों को दो साल की अतिरिक्त सेवा का अवसर देने के फैसले का CM साय ने किया स्वागत, बोले- युवाओं को सैन्य क्षेत्र में आगे बढ़ने के मिलेंगे नए अवसर
- स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूरी, ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार
- खुद्दार अधिकारी मजबूरी में पलायन कर जाते हैं जब… IPS अनुराग सुजानिया के इस्तीफे पर चढ़ा सियासी पारा, जानें क्या बोली BJP
