Rajasthan News: देशभर में टैक्स चोरी और काले धन के मामलों ने सुर्खियां बटोरी हुई हैं. आयकर विभाग (IT) ने एक बड़े रेलवे और नेशनल हाईवे ठेकेदार के खिलाफ छापेमारी की. यह ठेकेदार सालाना लगभग ₹8,000 करोड़ का कारोबार करता है. रेड राजस्थान समेत सात राज्यों के करीब 40 ठिकानों पर चल रही है. लेकिन इस बीच एक अनोखी बात सामने आई है। दरअसल करवा चौथ के दिन IT टीम ने कार्रवाई रोक दी, ऐसा पहली बार किसी सरकारी जांच एजेंसी के साथ हुआ है.

आज फिर शुरू हुई कार्रवाई
IT टीम ने गुरुवार को रेड शुरू की थी, लेकिन शुक्रवार करवा चौथ था, जो हिंदू महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण त्योहार है. जिन ठिकानों पर छापा पड़ा, वहां के परिवार की महिलाएं व्रत में थीं. उनके भावनाओं का सम्मान करते हुए, राजस्थान के कुछ ठिकानों पर तलाशी एक दिन के लिए टाली गई. शनिवार सुबह जयपुर, उदयपुर, डूंगरपुर समेत सभी 40 ठिकानों पर कार्रवाई फिर से शुरू कर दी गई.
8,000 करोड़ का कारोबार, 40 ठिकानों पर जांच
यह ठेकेदार समूह रेलवे और NHAI के बड़े प्रोजेक्ट संभालता है और शेयर बाजार में भी लिस्टेड है. IT टीम जयपुर के श्यामनगर स्थित ग्लोबल बिल्डस्टेट दफ्तर सहित दिल्ली, यूपी, गुड़गांव, मध्य प्रदेश और गुजरात में जांच कर रही है. कार्रवाई केवल मुख्य ठेकेदार तक सीमित नहीं है, बल्कि उसके 10 छोटे-बड़े सब-ठेकेदारों पर भी चल रही है. IT को शक है कि इनके नाम पर फर्जी बिल बनाकर करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी हुई है.
पहले CBI, अब IT
इस ठेकेदार समूह पर पहले भी संदेह था. जून 2022 में CBI ने भी यहां छापे मारे थे. इसका मतलब है कि यह लंबे समय से पैसों की गड़बड़ियों में फंसा रहा है. 40 से ज्यादा ठिकानों पर छापे से IT को उम्मीद है कि करोड़ों रुपये कैश, सोना और बेनामी संपत्ति के दस्तावेज बरामद हो सकते हैं. कार्रवाई जारी है, और काले धन का खुलासा रविवार या सोमवार को हो सकता है.
पढ़ें ये खबरें
- दादी ने रात में बाहर घूमने से रोका तो पोते ने खाट के पाए से पीट-पीटकर की हत्या, फिर शव के पास बैठा रहा आरोपी
- भारत में ब्रिटिश लग्जरी कारों पर बड़ी राहत: एस्टन मार्टिन की गाड़ियों के दाम हुए भारी कम, जानें नई कीमतें
- शेल्टर का ‘पेट’ फाड़कर निकला लोहे का दैत्य! यात्रियों का हक डकार गए अफसर, 35 हजार में लुटा दी नगर निगम ने इंदौर की ‘करोड़ों की जमीन’, FR Media को दिया गया टेंडर
- Orange Peel Soap – संतरे के छिलकों को समझते हैं बेकार? फेंकने के बजाय घर पर बनाएं नेचुरल साबुन, जानें बनाने का आसान तरीका और फायदे
- लोकतंत्र के सहारे 27 की सत्ता! भाजपा को लोकतंत्र का दुश्मन बताते हुए अखिलेश ने साधा निशाना, वोटर लिस्ट को लेकर दिया बड़ा बयान
