Rajasthan News: जयपुर. देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने की आशंका के चलते शुक्रवार को जयपुर, जोधपुर, सांचौर व करौली से एटीएस की ओर से पकड़े गए पांच संदिग्धों से लगातार पूछताछ की जा रही है। हालांकि, अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई हैं। एटीएस अधिकारी हिरासत में लिए लोगों से बारी-बारी पूछताछ कर रहे हैं।

आईजी विकास कुमार के मुताबिक केंद्रीय एजेंसियों के इनपुट के आधार पर शुक्रवार सुबह जयपुर के भट्टा बस्ती, जोधपुर, सांचौर व करौली से तीन मौलवी सहित 5 संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पूछताछ के साथ कॉल डिटेल और इनके बैंक खातों के ट्रांजेक्शन का एनालिसिस और दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
एटीएस की पूछताछ में कुछ और लोगों के भी नाम सामने आए हैं, जिनके संबंध में एटीएस की तकनीकी टीमें जांच कर रही है। पांचों संदिग्धों की मोबाइल चैट व सोशल मीडिया अकाउंट्स की चैट भी रिकवर की जा रही है। पूछताछ में सामने आया कि पकड़े गए पांच में से दो मौलवी सगे भाई है।
गौरतलब है कि एटीएस ने शुक्रवार को बाड़मेर के पांडीपार निवासी उस्मान उमर, मसूद, जोधपुर के पीपाड़ निवासी मोहम्मद अयूब, करौली निवासी मोहम्मद जुनैद व रामसर बाड़मेर निवासी बसीर को पकड़ा था।
पढ़ें ये खबरें
- बिहार में विकास का नया मॉडल, जानिए नीतीश से मुलाकात के बाद सम्राट चौधरी ने क्या कहा
- Raisen News: स्कूल के पास रतनजोत के बीच खाने से 17 बच्चों की बिगड़ी तबीयत; अस्पताल में इलाज जारी
- Apple India Revenue Record : भारत में एप्पल की रिकॉर्ड कमाई, ग्लोबल रेवेन्यू 10.80 लाख करोड़, जानिए डिटेल्स ?
- CG News : खड़ी हाइवा में लगी आग, अंदर सो रहा था ड्राइवर, ऐसे बची जान
- प्रशांत भूषण की बढ़ीं मुश्किलें, कथित फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
