Rajasthan News: राजस्थान में पुलिस प्रशासन विभाग में तबादलों का सिलसिला जारी है। मंगलवार को एक बार फिर 11 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए, जिससे यह लगातार तीसरा दिन है जब प्रदेश में अधिकारियों की तैनाती बदली गई है। इससे पहले रविवार को 22 आईएएस और 58 आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया था, जबकि सोमवार को 183 आरएएस अधिकारियों का तबादला हुआ।

इस बार जिन 11 आईपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ है, उनमें 7 वे अधिकारी शामिल हैं जो हाल ही में प्रशिक्षण पूरा कर वापस लौटे हैं। इन अधिकारियों की नई तैनाती की गई है।
तबादले की लिस्ट में शामिल अधिकारी: अमित जैन, रमेश, निश्चय प्रसाद एम, प्रशांत किरण, हेमंत कलाल, अभिषेक अंडासु, विनय कुमार डी एच, पंकज यादव, आदित्य काकडे, विशाल जांगिड और शिवानी के नाम सूची में शामिल हैं।
सीएम से मुलाकात: प्रशिक्षण से लौटे 7 आईपीएस अधिकारियों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की। मुलाकात करने वाले अधिकारियों में निश्चय प्रसाद एम, हेमंत कलाल, विनय कुमार डी एच, पंकज यादव, आदित्य काकडे, विशाल जांगिड और शिवानी शामिल हैं।
प्रशिक्षण से लौटे अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
- निश्चय प्रसाद एम – सहायक पुलिस अधीक्षक, राजगढ़, चुरु
- हेमंत कलाल – सहायक पुलिस आयुक्त, जोधपुर पूर्व
- विनय कुमार डी एच – सहायक पुलिस आयुक्त, बस्सी, जयपुर
- पंकज यादव – सहायक पुलिस अधीक्षक, भरतपुर
- आदित्य काकडे – सहायक पुलिस आयुक्त, मानसरोवर, जयपुर
- विशाल जांगिड – सहायक पुलिस अधीक्षक, बीकानेर
- शिवानी – सहायक पुलिस अधीक्षक, अलवर
पढ़ें ये खबरें भी
- Paras Healthcare IPO : दो दिन में 36% सब्सक्राइब, GMP सिर्फ 1.8%, आज आखिरी मौका
- डबल मर्डर का खुलासा: 19 लाख रुपए के लालच में शिक्षिका और बेटे की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार
- ‘कारगिल में अपने सैनिकों की लाश छोड़ने वाले हमें ज्ञान दे रहे…’ UN में भारत ने पाकिस्तान को जमकर लताड़ा
- नवरात्रि में ऑटो सेक्टर की रफ्तार : कुल बिक्री में मामूली बढ़त, लेकिन इलेक्ट्रिक वाहनों ने मारी जबरदस्त बाजी
- गिरिडीह में रौशन रोही और निशा दुबे के कार्यक्रम में बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने भांजी लाठियां

