Rajasthan News: राजस्थान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री और पूर्व राज्यसभा सांसद अश्क अली टांक का 5 अक्टूबर की देर शाम 67 वर्ष की आयु में निधन हो गया। जयपुर के एक निजी अस्पताल में उनका कुछ समय से इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक आवास पर लाया गया है और उन्हें विद्याधर नगर कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अश्क अली टांक के निधन पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा, “अश्क अली टांक के निधन का समाचार बहुत दुखद है। उन्होंने अपनी लंबी राजनीतिक यात्रा में कई महत्वपूर्ण मुकाम हासिल किए। वे एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष रहे, साथ ही अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन भी रहे। युवाओं में उनकी खासी लोकप्रियता थी।” गहलोत ने आगे कहा कि टांक ने अपने कार्यकाल में प्रदेशभर में व्यापक दौरे किए, जिससे कांग्रेस संगठन को मजबूती मिली।
गोविंद डोटासरा ने कहा- पार्टी के लिए समर्पित था उनका जीवन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी टांक के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “अश्क अली टांक ने अपना पूरा जीवन कांग्रेस पार्टी को समर्पित कर दिया। युवावस्था से ही वे पार्टी के लिए काम करते रहे। बीमारी के दौरान भी वे पार्टी के कार्यक्रमों में हिस्सा लेते थे। उनका जाना न केवल पार्टी के लिए, बल्कि मेरे लिए भी व्यक्तिगत क्षति है।”
पढ़ें ये खबरें
- धामी जी से धन का हिसाब लिया जाएगा कि… गणेश गोदियाल का तीखा हमला, अमित शाह के दौरे को लेकर पूछा तीखा सवाल
- कैमूर में महिला चला रही थी हेरोइन तस्करी का धंधा, पुलिस ने 1.25 लाख कैश और हेरोइन के साथ दबोचा
- इलाहाबाद हाईकोर्ट में वरिष्ठ अधिवक्ता से कथित दुर्व्यवहार पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने निंदा प्रस्ताव किया पारित
- हड़ताल में शामिल 5 पटवारी निलंबित, राजस्व कार्यों में लापरवाही पर कलेक्टर ने की कार्रवाई
- सहकारिता और लोकतंत्र एक-दूसरे के पूरक, समितियों की पारदर्शिता और जवाबदेही जरूरी : संभागायुक्त
