Rajasthan News: राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक ऐसी खबर आई है जिसने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है। शहर के बीचों-बीच रहने वाली एक महिला का संबंध सीधे पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से निकला है। एटीएस ने बबीता धाकड़ उर्फ खदीजा को धर दबोचा है।

पुलिस की पूछताछ में जो बातें सामने आईं, वो हैरान कर देने वाली हैं। मूल रूप से गंगापुर की रहने वाली यह महिला जयपुर में रहकर कट्टरपंथियों के लिए काम करती थी। सोशल मीडिया के जरिए वह पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में थी। उसके पास मोबाइल फोन में दो सिम कार्ड मिले। फेसबुक अकाउंट पर प्रतिबंधित आतंकी संगठनों के झंडे और हथियारबंद तस्वीरें मिलीं। वॉट्सऐप पर पाकिस्तानी नंबरों से लगातार बातचीत होती थी।
सूत्रों की मानें तो एक पाकिस्तानी मौलवी ने फोन पर ही उसका धर्म परिवर्तन करवाया था। उसे पाकिस्तान बुलाने की पूरी प्लानिंग हो चुकी थी। उसे नेपाल या यूएई के रास्ते पाकिस्तान भेजने की तैयारी थी।
एटीएस एसपी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि जांच अभी शुरुआती दौर में है। महिला पिछले छह-सात महीनों से इन लोगों के संपर्क में थी। सबसे बड़ी बात यह है कि उसके तार 2016 में हुए जम्मू आतंकी हमले के वांछित आतंकियों से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है।
क्या यह सिर्फ एक महिला का मामला है? या इसके पीछे कोई बहुत बड़ा स्लीपर सेल नेटवर्क काम कर रहा है? एजेंसियां अब उसके हर एक डिजिटल फुटप्रिंट को खंगाल रही हैं। पुराने आतंकी मामलों से भी उसके कनेक्शन तलाशे जा रहे हैं।
फिलहाल जयपुर पुलिस और एटीएस की टीम सतर्क है। बबीता के घर से लेकर उसके सोशल मीडिया फ्रेंड लिस्ट तक सब कुछ अब जांच के घेरे में है। यह गिरफ्तारी किसी बड़े हमले की साजिश को नाकाम करने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।
पढ़ें ये खबरें
- एल्डरमेनों को अपने नगर में नहीं मिला मंच, दूसरे नगर में दिलाई गई शपथ! विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में आधा दर्जन से अधिक पार्षद रहे नदारद
- यूपी विधानमंडल में आज पेश होगा अनुपूरक बजट: 70 हजार करोड़ से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर, देखें पूरा मास्टर प्लान!
- CG News: बुक डिपो में लगी भीषण आग, शटर तोड़कर आग बुझाने में जुटी SDRF
- हिसार बीजेपी में दिखी बगावत, 11 मंडल अध्यक्षों के सामूहिक इस्तीफे, जिलाध्यक्ष की कार्यशैली पर सवाल
- स्टॉप डैम के 4 फीट गहरे गैप पर छलांग! प्रशासन ने लगाए कटीले तार, 4 गांव के बच्चों का स्कूल जाना हुआ बंद

