Rajasthan News: राजस्थान की राजधानी जयपुर के मालवीय नगर में एक गर्भवती महिला के साथ हुई शर्मनाक हरकत के मामले में अब पुलिस विभाग के भीतर बड़ी सर्जरी हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जवाहर सर्किल थाना प्रभारी (CI) आशुतोष कुमार को तत्काल प्रभाव से पद से हटाकर लाइन हाजिर कर दिया गया है। मंगलवार (05 मई, 2026) को जारी हुए इस आदेश ने पूरे पुलिस महकमे में खलबली मचा दी है।

क्यों गिरी गाज?
पूरा मामला 16 अप्रैल का है, जब राहुल गुर्जर नाम के एक सिरफिरे ने गर्भवती महिला के साथ सरेराह छेड़छाड़ की थी। इस घटना ने पूरे जयपुर को झकझोर कर रख दिया था। मामला तब और बिगड़ गया जब यह बात सामने आई कि पुलिस ने शुरुआत में आरोपी को पकड़ने के बाद भी ढिलाई बरती और उसे छोड़ दिया था।
जयपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 5 थानों के बदले इंचार्ज
कमिश्नर की इस कार्रवाई की जद में केवल जवाहर सर्किल ही नहीं, बल्कि कई और थाने भी आए हैं। पुलिस की इस लिस्ट में कुल 5 निरीक्षकों (Inspectors) के नाम शामिल हैं। महेश चंद गुर्जर अब जवाहर सर्किल थाने की कमान संभालेंगे। सरला यादव को जवाहर नगर थाने का नया प्रभारी बनाया गया है। जितेन्द्र कुमार वर्मा को इन्हें बजाज नगर थाने की जिम्मेदारी दी गई है। पूनम चौधरी, बजाज नगर की थाना प्रभारी को भी पद से हटाकर लाइन हाजिर कर दिया गया है।
पढ़ें ये खबरें
- प्रदेशभर के पटवारी हड़ताल पर, पदोन्नति और वेतन विसंगति दूर करने की उठाई मांग
- दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: आपदा प्रबंधन से जुड़े कर्मचारियों का बढ़ेगा मानदेय
- अमित शाह पर बरसे यशपाल आर्य, कहा- BJP जवाबदेही से भागने की लाख कोशिश कर ले, लेकिन सरकार को जवाब देना होगा
- रायपुर ग्रामीण पुलिस का विशेष अभियान: 600 से ज्यादा अवैध प्रवासी और किरायेदारों का सत्यापन, 6 संदेहियों से पूछताछ जारी
- Bokaro News: बोकारो में ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार, 2 पुड़िया और ₹8,450 नकद बरामद

