Rajasthan News: राजस्थान के शुष्क और रेत से भरे जैसलमेर शहर में हरियाली की ओर एक बड़ा कदम उठाते हुए प्रादेशिक सेना की 128वीं पैदल वाहिनी (इको टास्क फोर्स) ने रविवार को एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। इस अभियान के तहत 1 घंटे में 5 लाख 19 हजार पौधे लगाए गए, जिससे जैसलमेर की धरती को हरा-भरा बनाने का संदेश और अधिक जोर पकड़ रहा है।

पौधारोपण का महायज्ञ
जैसलमेर में एयरपोर्ट न्यू लिंक रोड, मिलिट्री स्टेशन, मोहनगढ़, सम, देवीकोट और हमीरा सहित 7 स्थानों पर पौधारोपण का यह भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान में जिला प्रशासन, सेना, बीएसएफ, एयर फोर्स, वन विभाग और आम जनता ने मिलकर भाग लिया। रविवार सुबह 11 बजे से 12 बजे तक चले इस कार्यक्रम में कुल 5.19 लाख पौधे लगाए गए, जिसमें सिर्फ मिलिट्री स्टेशन में ही 2.57 लाख और एयरपोर्ट रोड पर 1.70 लाख पौधे शामिल थे।
पौधों की देखभाल और रिकॉर्ड दर्ज
128वीं पैदल वाहिनी, जिसे इको टास्क फोर्स के नाम से भी जाना जाता है, ने बताया कि वे पौधे लगाने के बाद अगले 4 साल तक उनकी देखभाल करते हैं। यह वाहिनी 1997 से जैसलमेर में तैनात है और अब तक 20 हजार हेक्टेयर जमीन पर करीब 2 करोड़ पौधे लगा चुकी है। इस रिकॉर्ड को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भेजा जा रहा है।
बीएसएफ की भी अहम भागीदारी
इस ऐतिहासिक पौधारोपण अभियान में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया। जैसलमेर के जिला कलेक्टर प्रताप सिंह ने इस सफलता पर पूरे जिले का आभार जताते हुए कहा कि जैसलमेर की जनता ने इस पौधारोपण के महायज्ञ में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और निर्धारित लक्ष्य से अधिक पौधे लगाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद देते हुए इसे जैसलमेर के लिए गर्व का क्षण बताया।
पढ़ें ये खबरें भी
- गुरुपर्व पर पाकिस्तान जाने को बेताब संगत! ननकाना साहिब के लिए 2,803 श्रद्धालुओं ने जमा करवाए पासपोर्ट, पंजाब सबसे आगे
- ‘राहुल गांधी ने कांग्रेस का बेड़ा गर्क कर दिया’, MLC चुनाव के बीच जदयू नेता का बड़ा बयान
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने की मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना: देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की, CM साय ने बताया गौरव का क्षण
- बड़ा हादसाः मौत की पटरी और फाटक नदारद, लोको ट्रेन से टकराई पिकअप, चालक का सिर धड़ से अलग, 6 लोग घायल
- SIR के विरोध में दिल्ली में मार्च, CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग, नेहा बोरा और तुषार गांधी होंगे शामिल

