Rajasthan News: भरतपुर के नुमाइश मैदान में आज जाट समाज का गुस्सा साफ दिखा। केंद्र में ओबीसी आरक्षण की मांग को लेकर हजारों लोग जुटे, लेकिन सभा से ज्यादा चर्चा मंच पर हुई उस खींचतान की है जिसने पूरे राजस्थान की सियासत गरमा दी है।

सांसद बेनीवाल के बयान से गरमाया माहौल
रैली के दौरान सांसद हनुमान बेनीवाल जब माइक पर आए, तो उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को लेकर कुछ ऐसी टिप्पणी कर दी कि वहां हंगामा मच गया। नदबई से बीजेपी विधायक जगत सिंह ये सब बर्दाश्त नहीं कर पाए।
बेनीवाल लगातार अपनी बात कहते रहे, जबकि उन्हें रुकने के लिए कहा गया था। बस फिर क्या था, जगत सिंह का पारा चढ़ गया और वे भरे मंच से नीचे उतर गए। इस घटना ने रैली के मुख्य मुद्दे से ध्यान हटाकर राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है।
सांसद संजना जाटव का सीधा हमला
मंच पर मौजूद सांसद संजना जाटव ने भी सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने दो-टूक कहा कि भरतपुर, धौलपुर और डीग के जाटों के साथ सौतेला व्यवहार बंद होना चाहिए। जैसे बाकी राजस्थान को केंद्र में आरक्षण मिलता है, वही अधिकार इन तीन जिलों के जाटों को भी मिले। ये सिर्फ वोट की लड़ाई नहीं है, लाखों युवाओं के भविष्य का सवाल है। संजना जाटव ने याद दिलाया कि चुनाव के वक्त जो वादा जनता से किया था, उसे वो संसद में मजबूती से उठा रही हैं।
क्या अब जागेगी सरकार?
सूत्रों के मुताबिक, जाट समाज इस बार आर-पार के मूड में है। नुमाइश मैदान में उमड़ी भीड़ यह बताने के लिए काफी थी कि अगर मांगें नहीं मानी गईं तो आने वाले दिनों में आंदोलन और बड़ा होगा।
पढ़ें ये खबरें
- CGPSC भर्ती में गड़बड़ी पर भूपेश बघेल ने उठाए सवाल, कहा- सरकार को करानी चाहिए निष्पक्ष जांच
- कोठी के गरबा में दिखा राज्यमंत्री का अलग अंदाज, प्रतिमा बागरी ने प्रतिभागियों संग किया डांडिया नृत्य
- ग्रेटर नोएडा केस: पुलिस की बड़ी कार्रवाई; सगी बहन-बहनोई गिरफ्तार, 5 मौतों का गुनहगार कौन?
- MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 4 IAS अफसरों का तबादला, जानिए किसे कहां भेजा गया
- राव हॉस्पिटल की फायर NOC में फर्जीवाड़ा: FIR होते ही संचालक राजू साहू फरार, तलाश में जुटी पुलिस
