Rajasthan News: सीकर में 15 महीने की बच्ची को जेसीबी ने कुचल दिया। हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा धोद थाना क्षेत्र के शाहपुरा गांव में इंडियन ऑयल सब स्टेशन के निर्माण स्थल पर हुआ।

बच्ची के माता-पिता उसे निर्माण स्थल के पास सुलाकर काम कर रहे थे। इसी दौरान, एक जेसीबी ने बच्ची को कुचल दिया। शव को लोसल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजनों ने जेसीबी ड्राइवर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है। धोद थानाधिकारी अमर सिंह ने बताया शाहपुरा गांव में इंडियन ऑयल का सब स्टेशन बन रहा है।
यहां मजदूरी करने के लिए मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले के ग्रामीण इलाके से मजदूर आए हुए हैं। धोद थानाधिकारी ने बताया कि एक मजदूर उदयभान और उसकी पत्नी दोनों कंस्ट्रक्शन साइट पर काम कर रहे थे। उन्होंने अपनी 15 महीने की बेटी को पास में ही सुला दिया था। इसी दौरान वहां जेसीबी आई, जिसने वहां सो रही 15 महीने की मासूम को कुचल दिया। उदयभान 6 महीने से परिवार के साथ यहीं था। मामले में जेसीबी चालक फरार है।
पढ़ें ये खबरें
- नौकरी की तलाश में रूस गया छत्तीसगढ़ का युवक लापता, युद्ध में शामिल होने के लिए दबाव बनाने का आरोप, बहन ने लगाई मदद की गुहार
- मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण को लेकर बैठक, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने प्रस्तावों पर जताई सहमति
- सरकारी यूरिया के पीले कट्टे खोलकर सफेद बोरियों में भर रहे थे, गोदाम पर छापा
- सलकनपुर आश्रम में इस बार क्यों बदला माहौल? शरद पूर्णिमा उत्सव में न मंच पर उत्तम स्वामी और न आमंत्रण पत्र में नेताओं के नाम, चर्चाओं का बाजार गर्म
- AIT चौक से गुजरने वाले ध्यान दें, रात 10 बजे से बदलेगा रास्ता
