Rajasthan News: राजस्थान में सड़क हादसों की भयावह श्रृंखला थम नहीं रही। कभी स्लीपर बस में आग, तो कभी स्कूल वैन की टक्कर हर कुछ दिन में दर्दनाक घटनाएं सामने आ रही हैं। ताज़ा हादसा जोधपुर के फलोदी क्षेत्र से सामने आया, जहां बीकानेर के कोलायत दर्शन से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी टेंपो ट्रैवलर भारत माला एक्सप्रेस-वे पर खड़े ट्रेलर में जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही 15 लोगों की मौत हो गई और कई गंभीर रूप से घायल हो गए। मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने हादसे में 15 मृतकों की पुष्टि की है। घायलों का इलाज नज़दीकी अस्पताल में जारी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है।
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हादसे को “अत्यंत दुखद और हृदयविदारक” बताया और जिला प्रशासन को सभी घायलों के उपचार और परिजनों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पटना से ट्वीट कर शोक व्यक्त किया उन्होंने कहा कि फलोदी के मातोडा में सड़क हादसे में 15 लोगों की मृत्यु हुई है. यह सुनकर मन बेहद दुखी है। मैं ईश्वर से सभी दिवंगतों को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और उनके परिजनों को हिम्मत देने तथा घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि वे लगातार प्रशासन से संपर्क में हैं और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि घायलों को सर्वोत्तम उपचार मिले। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने भी इस भीषण हादसे पर संवेदनाएं व्यक्त कीं और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
पढ़ें ये खबरें
- बिहार में विकास का नया मॉडल, जानिए नीतीश से मुलाकात के बाद सम्राट चौधरी ने क्या कहा
- Raisen News: स्कूल के पास रतनजोत के बीच खाने से 17 बच्चों की बिगड़ी तबीयत; अस्पताल में इलाज जारी
- Apple India Revenue Record : भारत में एप्पल की रिकॉर्ड कमाई, ग्लोबल रेवेन्यू 10.80 लाख करोड़, जानिए डिटेल्स ?
- CG News : खड़ी हाइवा में लगी आग, अंदर सो रहा था ड्राइवर, ऐसे बची जान
- प्रशांत भूषण की बढ़ीं मुश्किलें, कथित फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
