Rajasthan News: छठ पूजा और दीवाली की भीड़ को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने जोधपुर-गोरखपुर फेस्टिवल स्पेशल (04829) आज शाम 4:15 बजे रवाना हुई। 16 कोच वाली यह ट्रेन 28 घंटे में 1350 किमी का सफर तय कर कल रात 8:50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

कोचों की बात करें तो इसमें 2 सेकंड AC, 4 थर्ड AC, 8 स्लीपर, 2 जनरल कोच हैं. ट्रेन नंबर 04830, कल रात 11:25 बजे गोरखपुर से चलेगी और रविवार सुबह 4 बजे जोधपुर पहुंचेगी। डीआरएम अनुराग त्रिपाठी बोले, “त्योहार में कोई यात्री परेशान न हो, इसलिए अतिरिक्त कोच लगाई गई है। बता दें कि गोरखपुर-जोधपुर (04830) 7 नवंबर को रात 11:25 बजे गोरखपुर से चलेगी और रविवार सुबह 4 बजे जोधपुर पहुंचेगी।
इन स्टेशन पर रुकेगी
सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा ने बताया कि यह ट्रेन मेड़ता रोड, डेगाना, छोटी खाटू, डीडवाना, लाडनूं, सुजानगढ़, रतनगढ़, चूरू, सादुलपुर, लोहारू, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुड़गांव, दिल्ली कैंट, दिल्ली, गाजियाबाद, हापुड़, मुरादाबाद, शाहजहांपुर, हरदोई, बरेली, लखनऊ, अयोध्या कैंट, अयोध्या धाम, मनकापुर, बस्ती व खलीलाबाद स्टेशनों पर ठहरेगी।
पढ़ें ये खबरें
- अब घर भी सुरक्षित नहीं… रात के अंधेरे में युवती को उठा ले गया तेंदुआ, सुबह मिली खून से लथपथ लाश
- सम्राट चौधरी दिल्ली दौरे से वापस पटना लौटने के बाद सीधे पूर्व मुख्यमंत्री से की मुलाकात, जानें क्या है बात
- दिल्ली में झुग्गियों की जगह बनेंगी बहुमंजिला इमारतें, 17 बस्तियों के विकास की प्रक्रिया शुरू
- पूर्णिया में 16 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, साढ़े तीन लाख नकद और दस लाख के बैंक खाते सीज
- गोरखपुर में BJP की ‘लोकतंत्र बचाओ’ पदयात्रा आज, नितिन नवीन और CM योगी होंगे शामिल; एक लाख भीड़ जुटाने का लक्ष्य

