FlRajasthan News: हाल के दिनों में देशभर में हवाई उड़ानों को बम से उड़ाने की धमकियां लगातार मिल रही हैं। सोमवार (28 अक्तूबर) को जोधपुर से पुणे जा रही IndiGo फ्लाइट 6E-414 को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसके बाद फ्लाइट को तत्काल गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट किया गया और वहां सुरक्षित लैंड कराया गया।

फ्लाइट के अहमदाबाद एयरपोर्ट पर लैंड करते ही इसे आइसोलेशन रनवे पर ले जाया गया, जहां सुरक्षाकर्मियों द्वारा गहन जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि जोधपुर से उड़ान भरने वाली यह फ्लाइट दोपहर 2:30 बजे पुणे के लिए रवाना हुई थी। धमकी की सूचना के बाद यात्रियों में भय का माहौल देखा गया, लेकिन सभी यात्रियों को सुरक्षित रखा गया है।
पढ़ें ये खबरें भी
- पुलिस टीम पर हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार: खाकी की कॉलर पर हाथ डालने वाले की निकाली हेकड़ी, गांव में निकाला जुलूस
- Diwali से पहले हवाई किराये में लगी आग : रांची आने वाली फ्लाइट का टिकट 25,665 तक पहुंचा, घर लौटना हुआ महंगा
- बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर मतदान खत्म, जानें वोटिंग का आंकड़ा, इस दिन आएंगे नतीजे
- 1 जनवरी से बदल जाएगा WhatsApp और Telegram चलाने का तरीका, जानें जानें क्या है सरकार का SIM Binding नियम
- भारत में दमदार एंट्री: 343 किमी की रेंज वाली अल्ट्रावॉयलेट X-47 वेनम इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
