Rajasthan News: राजस्थान के जोधपुर की सहायक कलेक्टर प्रियंका बिश्नोई का निधन हो गया है। उनका इलाज अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। प्रियंका के परिवार ने पहले इलाज कर रहे जोधपुर के एक निजी अस्पताल के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। इस मामले की जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं। हाल ही में 1 सितंबर को प्रियंका का स्थानांतरण नगर निगम उपायुक्त के पद पर किया गया था।

जोधपुर के निजी अस्पताल में एक बीमारी के इलाज के दौरान प्रियंका बिश्नोई की हालत बिगड़ने पर उन्हें अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बुधवार रात उनका निधन हो गया। प्रियंका के अंतिम क्षणों में उनके पति विक्रम सिंह बिश्नोई और ससुर सही राम बिश्नोई उनके साथ थे। उनकी पार्थिव देह अहमदाबाद से जोधपुर होते हुए फलोदी के सुरपुरा लाई जाएगी, जहां गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रियंका बिश्नोई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है और ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की है। साथ ही, उन्होंने परिजनों को इस कठिन समय को सहन करने की शक्ति देने की कामना की है। अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बूढ़िया ने बिश्नोई समाज से अपने प्रतिष्ठान बंद रखने का अनुरोध किया है और अंतिम संस्कार में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस मामले की सीबीआई जांच कराने की भी मांग की है।
पढ़ें ये खबरें भी
- Bastar News Update : गड़ा धन पाने 2 बच्चों की बलि की तैयारी का आरोप… दंतेश्वरी मंदिर के दानपेटियों से निकले 12.61 लाख… दो दिन और जगदलपुर नहीं आएगी कोई भी ट्रेन
- नर्मदा किनारे सजा ‘कैसीनो’, नाव से पार होकर पहुंच रहे जुआरी; वायरल वीडियो से हड़कंप
- महतारी वंदन से ड्रोन दीदी तक बदलती विष्णु भैय्या के छत्तीसगढ़ में महिलाओं की गरिमामयी तस्वीर…
- पति-पत्नी और बच्चा… CISF जवान ने अपने ही 4 साथियों को AK-47 से भून डाला, पढ़े इस हत्याकांड की इनसाइड स्टोरी
- राजद का बिहार सरकार पर हमला, महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पटना में छेड़खानी की घटना के बाद इस्तीफे की मांग

