Rajasthan News: राजस्थान की राजनीति में एक बार फिर से हलचल मचाते हुए किरोड़ी लाल मीणा ने कैबिनेट बैठक में सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा को रद्द करने की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल से कहा कि जिस प्रकार से इस परीक्षा में धांधली के आरोप लगे हैं, उसे देखते हुए सरकार को इसे निरस्त करना चाहिए। किरोड़ी लाल ने बैठक में स्पष्ट तौर पर कहा कि वह युवाओं के समर्थन से मंत्री बने हैं और उनकी मांगों को उठाना उनका कर्तव्य है।

किरोड़ी लाल मीणा ने केवल SI परीक्षा ही नहीं, बल्कि राज्य की सभी भर्ती प्रक्रियाओं में तेजी लाने और तबादला नीति पर जल्द कदम उठाने की भी मांग की। इस पर मुख्यमंत्री भजनलाल ने उन्हें आश्वस्त किया कि इस मुद्दे पर अलग से चर्चा की जाएगी।
SI भर्ती में धांधली के आरोप
किरोड़ी लाल ने इससे पहले भी 2021 में हुई सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा को लेकर सरकार को पत्र लिखा था। उनका कहना है कि इस भर्ती में बड़े स्तर पर फर्जीवाड़ा हुआ है, जिसमें 80 प्रतिशत से अधिक चयन धांधली से हुआ है। उन्होंने सरकार से इस परीक्षा को रद्द करने और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की थी।
इस्तीफे की अटकलों पर विराम
किरोड़ी लाल मीणा के कैबिनेट बैठक में भाग लेने के बाद उनके इस्तीफे की चर्चाओं पर विराम लग गया। हालांकि वह निजी गाड़ी से बैठक में आए थे, लेकिन बैठक के बाद मंत्री वाली गाड़ी से वापस गए, जो इस बात का संकेत है कि वह अपने पद पर बने रहेंगे।
पढ़ें ये खबरें भी
- IPS अंकिता शर्मा के समर्थन में भाजपा विधायक, कहा- देशभर में 100 से अधिक महिलाओं ने विजयदशमी पर की हर्ष फायरिंग, आईजी यादव के बयान पर जताई आपत्ति
- बिहार MLC चुनाव: मतदान के बीच अनंत सिंह के आवास पर मन रहा जीत का जश्न, अनुज सिंह को दिया है समर्थन
- एक छोटा सा कपूर और वास्तुदोष का परमानेंट इलाज! जानें वो गुप्त तरीका जो कोई नहीं बताता
- पहले FIR नहीं, अब पेंशन-रिटायरमेंट बेनिफिट्स मिलेंगे; कैश कांड के आरोपी जज यशवंत वर्मा को लोकसभा से भी राहत देने की तैयारी !
- अक्षरा सिंह से माफी के बाद फिर आमने-सामने पवन और ज्योति सिंह, जानिए पुरानी शादी, तलाक की अर्जी और ताजा विवाद का पूरा सच

