Rajasthan News: राज्य के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा एक बार फिर एक्शन मोड में नजर आए। भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी सख्त छवि को कायम रखते हुए उन्होंने अजमेर जिले के किशनगढ़ क्षेत्र में नकली खाद के बड़े घोटाले का पर्दाफाश किया है। मंत्री मीणा खुद किशनगढ़ के उदयपुर कला गांव स्थित एक गोदाम पर छापा मारने पहुंचे, जहां से भारी मात्रा में नकली DAP (डाय-अमोनियम फॉस्फेट), SSP (सिंगल सुपर फॉस्फेट) और जिप्सम बरामद किया गया।

मौके पर अधिकारियों को फटकार
छापेमारी के दौरान मंत्री मीणा ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा, “यह किसानों के साथ गंभीर धोखा है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।” उन्होंने साफ किया कि मिलावटखोरी के खिलाफ सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। मंत्री ने खाद आपूर्ति नेटवर्क की गहराई से जांच के आदेश दिए हैं।
फसल उत्पादन पर खतरा
कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, DAP, SSP और जिप्सम जैसी खादें खेती के लिए अत्यंत आवश्यक होती हैं। DAP फसल की जड़ों को मजबूत बनाता है, SSP मिट्टी की उर्वरता बढ़ाता है और जिप्सम एक प्राकृतिक मिट्टी सुधारक के रूप में कार्य करता है। इनकी नकली किस्में फसलों को नुकसान पहुंचाती हैं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान होता है।
किसानों में आक्रोश
जैसे ही नकली खाद के इस घोटाले की जानकारी स्थानीय किसानों को मिली, इलाके में गुस्सा फैल गया। किसानों ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कठोर सजा की मांग की है। प्रशासन अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गया है ताकि इस मिलावट के पीछे छिपे पूरे गिरोह को उजागर किया जा सके।
पढ़ें ये खबरें
- WRS कॉलोनी में 101 फीट के रावण का CM साय ने किया दहन, बोले- सभी के भीतर विराजमान रावण रूपी क्रोध को करना होगा समाप्त
- दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन यात्रा’ पर गरमाई सियासत: साध्वी हर्षानंद गिरि ने उठाए सवाल- ‘राम मंदिर फैसले के समय कहां थी आस्था?
- सारा अली खान और आयुष्मान खुराना पहुंचे गोल्डन टेंपल, ‘Udta Teer’ की सफलता के लिए की अरदास
- छत्तीसगढ़ में रेल कनेक्टिविटी को मिली नई रफ्तार: रेल मंत्री वैष्णव और CM साय ने दो नई ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, कहा- PM मोदी के नेतृत्व में रेल विकास को मिली गति
- CG News : राशन दुकान सामान लेने गई 7 साल की बच्ची लापता, इलाके में मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस
