Rajasthan News: कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा फिर एक्शन मोड में नजर आए। रविवार देर रात उन्होंने दौसा-भरतपुर सीमा पर महवा स्थित दाऊजी मिल्क फूड प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री पर अचानक छापा मारा। कार्रवाई रात 11:15 बजे शुरू हुई और करीब 2:30 बजे तक चली।

जांच के दौरान फैक्ट्री में घी, मावा और दूध उत्पादों के उत्पादन में गंभीर अनियमितताएं और खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाया गया। मौके से बड़ी मात्रा में पाम ऑयल के ड्रम और संदिग्ध सामग्री जब्त की गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी उत्पादों के सैंपल जांच के लिए लैब भेज दिए हैं।
मौके पर पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौजूद रहीं। डॉ. मीणा ने कहा कि यह सिर्फ कानून का उल्लंघन नहीं, बल्कि आमजन के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है, और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
दौसा सीएमएचओ डॉ. सीताराम मीणा ने बताया कि फैक्ट्री को सील कर दिया गया है और सुबह विस्तृत सैंपलिंग प्रक्रिया पूरी की जाएगी। भजनलाल सरकार के कार्यकाल में डॉ. किरोड़ी लाल मीणा की यह एक और बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले भी वे कई जिलों में खाद्य, बीज और मिल्क उत्पाद फैक्ट्रियों पर छापेमारी कर चुके हैं।
पढ़ें ये खबरें
- बिहार में विकास का नया मॉडल, जानिए नीतीश से मुलाकात के बाद सम्राट चौधरी ने क्या कहा
- Raisen News: स्कूल के पास रतनजोत के बीच खाने से 17 बच्चों की बिगड़ी तबीयत; अस्पताल में इलाज जारी
- Apple India Revenue Record : भारत में एप्पल की रिकॉर्ड कमाई, ग्लोबल रेवेन्यू 10.80 लाख करोड़, जानिए डिटेल्स ?
- CG News : खड़ी हाइवा में लगी आग, अंदर सो रहा था ड्राइवर, ऐसे बची जान
- प्रशांत भूषण की बढ़ीं मुश्किलें, कथित फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
