Rajasthan News: कोटा शहर में सार्वजनिक स्थानों, सड़कों, और हाइवे पर रील बनाने वालों के खिलाफ अब पुलिस ने सख्त रुख अपनाने का फैसला किया है। कोटा सिटी पुलिस ने उन लोगों को चिन्हित करना शुरू कर दिया है, जो सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए सार्वजनिक जगहों पर रील बनाते हैं। कोटा सिटी एसपी डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि इस तरह की गतिविधियों से दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है, इसलिए ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक रील वायरल हुई थी, जिसमें एक युवती ने शहर के अलग-अलग इलाकों में रील बनाई थी। जांच में पता चला कि यह युवती कोटा के बोरखेड़ा थाना इलाके की निवासी है। पुलिस ने उसकी पहचान कर उसे चेतावनी दी। बाद में, उस युवती ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो के माध्यम से माफी मांगी, जिसमें उसने माना कि सड़क पर रील बनाने से दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है।
एसपी डॉ. दुहन ने बताया कि पुलिस अब हाइवे, मुख्य सड़कों, और सार्वजनिक स्थानों पर विशेष निगरानी रखेगी। जो भी व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि रील बनाने के दौरान लोगों की भीड़ जुटने से रोड जाम की स्थिति पैदा होती है, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है।
पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है कि वे इस तरह की गतिविधियों से दूर रहें और किसी भी संदिग्ध स्थिति की जानकारी देने के लिए जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।
पढ़ें ये खबरें भी
- मुरिया दरबार के राजनीतिकरण के आरोप पर मुख्यमंत्री साय का पलटवार, कहा- कांग्रेस बताए जनजाति समाज के लिए क्या किया?
- Jharkhand Crime: महज 150 रुपये के फूड ऑर्डर पर खूनी संघर्ष, चाकूबाजी में युवक की हत्या, दुकानदार परिवार के 5 आरोपी गिरफ्तार
- MP पुलिस मुख्यालय में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 16 डीएसपी को सौंपी गई नई जिम्मेदारी; तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश
- Bihar MLC Elections: नीरज कुमार ने दिखाया विक्ट्री साइन, अनंत सिंह बोले- ई रसगुल्ला वाला चुनाव नहीं
- Dhanbad Alleppey Express: धनबाद-अलेप्पी एक्सप्रेस अब तिरुअनंतपुरम तक चलेगी, रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी मंजूरी

