Rajasthan News: राजस्थान की तेज गेंदबाज सुशीला मीणा को उनके शानदार बॉलिंग एक्शन और खेल प्रदर्शन के लिए राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) की एकेडमी में सम्मानित किया गया। सुशीला मीणा, जिन्हें ‘लेडी जहीर’ के नाम से जाना जाता है, ने अपनी गेंदबाजी के जरिए जहीर खान की याद दिलाई। इस मौके पर खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, मंत्री जोगाराम पटेल और बीजेपी नेता हेमंत मीणा भी उपस्थित थे।

राज्यवर्धन राठौड़ ने सोशल मीडिया पर लिखा, “आज राजस्थान की होनहार और प्रतिभाशाली बेटी सुशीला मीणा से फोन पर बात हुई। बिटिया ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से खेल जगत में अपनी अलग पहचान बनाई है। सुशीला का उत्साह, समर्पण और देश के लिए कुछ बड़ा करने का जज़्बा हर किसी को प्रेरित करता है।”
सुशीला मीणा, जो प्रतापगढ़ जिले के आदिवासी बाहुल्य धरियावद कस्बे की रहने वाली हैं, की गेंदबाजी का एक वीडियो पिछले महीने सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में उनकी गेंदबाजी का एक्शन जहीर खान से मिलाया गया था। इस वायरल वीडियो पर क्रिकेट के मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी और जहीर खान को टैग कर वीडियो शेयर किया था। इसके बाद सुशीला को देशभर से बधाई संदेश मिले थे।
राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन ने सुशीला के इस असाधारण प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें एकेडमी से जोड़ने का ऐलान किया था, जो अब पूरा हुआ है।
पढ़ें ये खबरें
- मध्य प्रदेश की राज्यसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आज से नामांकन: दिग्गजों के नामों पर चर्चा तेज, जानिए पूरा चुनावी गणित
- RJD का हमला, गया में भू-माफियाओं के तांडव और बमबाजी पर विपक्ष ने सरकार को घेरा, उठाए तीखे सवाल
- रामराजा सरकार दरबार में बदला समयः शरद पूर्णिमा के बाद अब 1 घंटे देरी से उठेंगे ‘सरकार’, अयोध्या यात्रा का शेड्यूल भी बदला
- गुमला में हाथी का तांडव: ग्रामीण को सूंड में लपेटकर आधा किलोमीटर तक घसीटा, कुचलकर मार डाला
- पंजाब में योग्यता के दम पर 70 हजार से ज्यादा युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, सीएम भगवंत मान बोले- सिर्फ डिग्री देना शिक्षा का उद्देश्य नहीं
