Rajasthan News: राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के जिला उपाध्यक्ष आदिल खान मेव पर बेखौफ बदमाश ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए।
बीच-बचाव करने आए उनके दोस्त आसिफ को भी गंभीर चोटें आई हैं। घटना धरियावद के पठान मोहल्ले की है, जहां मोहर्रम के मौके पर छबील खाने पर लोग शरबत पी रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार मामला पुरानी रंजिश का है। आदिल और उनके दोस्त की दो दिन पहले रेनिया मंगरी इलाके में हाशिम सिंधी नाम के एक युवक से बाइक पर बैठने को लेकर कहासुनी हो गई थी। उस वक्त आरोपी हाशिम ने धमकी हिसाब चुकता करने की धमकी भी दी थी।
धरियावद के पठान मोहल्ले में जब आदिल और आसिफ शरबत पी रहे थे, तभी आरोपी हाशिम घात लगाकर वहां पहुंच गया। उसने बिना कुछ कहे आदिल पर चाकू से हमला कर दिया।
आदिल के पेट में चाकू से बार वार किया गया। खून से लथपथ आदिल को फौरन अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए उदयपुर रेफर कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही BAP विधायक थावरचंद डामोर तुरंत अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। स्थानीय लोगों ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया है।
पुलिस उप अधीक्षक मदन गहलोत और थानाधिकारी हजारीलाल मीणा ने पूरे इलाके में नाकाबंदी कर दी है। आरोपी हाशिम वारदात के बाद से फरार है। पुलिस की अलग-अलग टीमें उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
पढ़ें ये खबरें
- कोठी के गरबा में दिखा राज्यमंत्री का अलग अंदाज, प्रतिमा बागरी ने प्रतिभागियों संग किया डांडिया नृत्य
- ग्रेटर नोएडा केस: पुलिस की बड़ी कार्रवाई; सगी बहन-बहनोई गिरफ्तार, 5 मौतों का गुनहगार कौन?
- MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 4 IAS अफसरों का तबादला, जानिए किसे कहां भेजा गया
- राव हॉस्पिटल की फायर NOC में फर्जीवाड़ा: FIR होते ही संचालक राजू साहू फरार, तलाश में जुटी पुलिस
- 23-24 अक्टूबर को इंदौर में होगा मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026, निवेश और नवाचार का केंद्र बनेगा एमपी
