Rajasthan News: जयपुर. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को सीएमओ में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (Khelo India University Games), सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर एकता मार्च (Ekta March – पदयात्रा) और भगवान बिरसा मुंडा (Bhagwan Birsa Munda) की 150वीं जयंती पर जनजाति गौरव वर्ष (Janjati Gaurav Varsh) के कार्यक्रमों को लेकर बैठक लीं।

सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर 1 से 15 नवंबर तक प्रदेशभर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम, नवाचार और गतिविधियां भव्य रूप से मनाई जाएं। उद्देश्य है कि भगवान बिरसा मुंडा का प्रेरणादायी जीवन जन-जन तक पहुंचे और आदिवासी गौरव की भावना मजबूत हो।
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के संदर्भ में सीएम ने कहा कि राजस्थान में पहली बार इसका आयोजन हो रहा है। 24 नवंबर से शुरू होने वाले इन खेलों में 24 खेल स्पर्धाएं होंगी, जिनमें देशभर के खिलाड़ी भाग लेंगे। इसे खेलों का कुंभ बताया गया। इसके अलावा, सीएम के निर्देश पर लगाए गए शहरी व ग्रामीण सेवा शिविरों में अब तक 1.99 लाख पट्टे वितरित किए गए है। साथ ही 2 लाख 67 हजार से अधिक मंगला पशु बीमा पॉलिसी (Mangla Pashu Bima Policy) जारी की गई है।
पढ़ें ये खबरें
- CBI की बड़ी कार्रवाईः राजधानी में BSNL के दो सीनियर इंजीनियर रिश्वत लेते गिरफ्तार
- प्रज्ञानंदा ने रचा इतिहास, जीएम कारुआना को हराकर ग्रैंड चेस टूर जीतने वाले पहले भारतीय बने
- सुभाष चंद्रा की कर्जमाफी पर बवालः HDFC Bank-LIC हाउसिंग ने खोला मोर्चा, NCLT ने 22,000 करोड़ कर्ज सिर्फ 6.5 करोड़ में सैटल किया
- वायरल VIDEO पर नया बवाल! गार्डों से गाली-गलौज करने वाली महिला के खिलाफ FIR, अखिलेश यादव पर अभद्र टिप्पणी का आरोप
- बेगूसराय में राजद नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, फोन कर ताश खेलने बुलाया और उतार दिया मौत के घाट

