Rajasthan News: भरतपुर, मथुरा गेट थाना क्षेत्र में एक ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (बीईओ) को नशीला पदार्थ खिलाकर उनकी अश्लील वीडियो बनाने और फिर ब्लैकमेल कर पैसे वसूलने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोपी दंपती ने पहले बीईओ से 50 हजार रुपए हड़प लिए और अब 4.50 लाख रुपए की अतिरिक्त मांग कर रहे हैं। पीड़ित अधिकारी विष्णुदत्त वर्मा ने मथुरा गेट थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

जानकारी के अनुसार 56 वर्षीय विष्णुदत्त वर्मा, जो वैर में बीईओ के पद पर कार्यरत हैं, ने बताया कि यह मामला तब शुरू हुआ जब 6 महीने पहले राजेंद्र जाटव अपनी पत्नी और पुत्री के साथ मुफ्त साइकिल योजना के तहत साइकिल दिलवाने के लिए उनके कार्यालय आए थे। पीड़ित ने उनकी मदद की और इसके बाद राजेंद्र के साथ मेलजोल बढ़ गया।
7 सितंबर को राजेंद्र अपनी बेटी का इलाज कराने के बहाने पीड़ित के घर आया और फिर 14 सितंबर को अपने बेटे के जन्मदिन के नाम पर बीईओ को अपने घर बुलाया। वहां भोजन कराने के बाद पीड़ित को अचानक बेहोशी छाने लगी। अगली सुबह होश आने पर आरोपी ने बताया कि उन्होंने उनकी आपत्तिजनक वीडियो बना ली है और 5 लाख रुपए की मांग की, अन्यथा दुष्कर्म का झूठा मुकदमा दर्ज कराने और वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
ब्लैकमेल और पैसे की मांग
डर के कारण 15 सितंबर को पीड़ित ने 25 हजार रुपए राजेंद्र के खाते में ट्रांसफर कर दिए, लेकिन इसके बाद भी आरोपी दंपती ने 4.50 लाख रुपए की मांग जारी रखी। मथुरा गेट थाना प्रभारी करण सिंह राठौड़ ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।
पढ़ें ये खबरें भी
- गुरुपर्व पर पाकिस्तान जाने को बेताब संगत! ननकाना साहिब के लिए 2,803 श्रद्धालुओं ने जमा करवाए पासपोर्ट, पंजाब सबसे आगे
- ‘राहुल गांधी ने कांग्रेस का बेड़ा गर्क कर दिया’, MLC चुनाव के बीच जदयू नेता का बड़ा बयान
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने की मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना: देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की, CM साय ने बताया गौरव का क्षण
- बड़ा हादसाः मौत की पटरी और फाटक नदारद, लोको ट्रेन से टकराई पिकअप, चालक का सिर धड़ से अलग, 6 लोग घायल
- SIR के विरोध में दिल्ली में मार्च, CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग, नेहा बोरा और तुषार गांधी होंगे शामिल

