Rajasthan News: राजस्थान के सीकर जिले में शुक्रवार देर रात खाटूश्यामजी लक्खी मेले के दौरान बड़ा हादसा हो गया। रींगस थाना क्षेत्र के NH-52 पर सब्जी और फलों से भरा एक ट्रक खाटूश्यामजी जा रहे श्रद्धालुओं के जत्थे पर पलट गया। इस हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका जयपुर में इलाज जारी है।

कैसे हुआ हादसा?
रींगस पुलिस थाना अधिकारी सुरेश कुमार के अनुसार, ट्रक जयपुर से सीकर की ओर जा रहा था। जैसे ही ट्रक रींगस के पास सीमारला जागीर मोड़ पर पहुंचा, वह अचानक अनियंत्रित होकर पदयात्रियों पर पलट गया और पुलिया से नीचे गिर गया। हादसे की सूचना मिलते ही रींगस पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत रींगस के सरकारी उप जिला अस्पताल पहुंचाया। अणतपुरा निवासी लालाराम शर्मा को मृत घोषित किया गया, जबकि गोविंद शर्मा को गंभीर हालत में जयपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने सड़क पर बिखरी सब्जियों और फलों को हटाकर रास्ता बहाल करवाया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
लक्खी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़
गौरतलब है कि सीकर जिले के खाटूश्यामजी में बाबा श्याम का वार्षिक लक्खी मेला चल रहा है। हाथों में श्याम ध्वजा थामे श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए बाबा के दर्शन के लिए लगातार पहुंच रहे हैं। आज मेले का 9वां दिन है और इस बार करीब 50 लाख श्रद्धालुओं के दर्शन करने की संभावना जताई जा रही है। मेले के दौरान हुई इस दुर्घटना से श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई।
पढ़ें ये खबरें
- रुद्रपुर पहुंची कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’: कुमारी सैलजा संग जुटे दिग्गज, गंभीर आरोपों से गरमाई प्रदेश की राजनीति
- 8वीं मंजिल से गिरने से युवती की मौत, नोएडा से बॉयफ्रेंड के साथ आई थी इंदौर, युवक हिरासत में
- काशी पहुंचे रक्षा मंत्री: संकट मोचन दरबार में माथा टेक मांगी मन्नत, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल
- केन-बेतवा लिंक परियोजना के विस्थापितो ने घेरा पन्ना कलेक्ट्रेट, उमंग सिंघार ने उठाया मुआवजे का मुद्दा
- पुलिस की तत्परता से 12 घंटे में मिली लापता दो सगी बहनें, मां की आंखों में छलके खुशी के आंसू
