Rajasthan News: राजस्थान के अलवर से एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। शनिवार सुबह करीब 7 बजे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर यात्रियों से भरी एक स्लीपर कोच बस अचानक पलट गई। बस रॉन्ग साइड में चल रही थी और अनियंत्रित होकर सीधे सड़क किनारे एक गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही चीख-पुकार मच गई। बस में सवार सभी 40 यात्री घायल हो गए हैं।

गोवर्धन जा रहे थे सभी श्रद्धालु
यह स्लीपर बस मध्य प्रदेश के श्योपुर से उत्तर प्रदेश के गोवर्धन की तरफ जा रही थी। अधिक मास के कारण इस समय ब्रज 84 कोस की परिक्रमा चल रही है। बस में बैठे ज्यादातर लोग गोवर्धन जी में होने वाली श्रीमद्भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों में शामिल होने जा रहे थे। बस में अलग-अलग इलाकों के लोग सवार थे। गंगापुर सिटी की रहने वाली यात्री ललिता गोयल ने बताया कि वह सवाई माधोपुर से इस बस में बैठी थीं।
ड्राइवर को आई नींद की झपकी और हो गया कांड
हादसा एक्सप्रेस-वे के चैनेज नंबर 139.6 पर हुआ। शुरुआती जांच से पता चला है कि बस की रफ्तार बहुत तेज थी। इसी बीच ड्राइवर को अचानक नींद की झपकी आ गई। बस पहले से ही गलत लाइन में चल रही थी, इसलिए ड्राइवर संतुलन खो बैठा और बस सीधे नीचे गड्ढे में जा गिरी।
बता दें कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर रफ्तार के कारण पहले भी कई हादसे हुए हैं। बीते 30 अप्रैल को ही यहां एक कार में आग लगने से 7 लोग जिंदा जल गए थे। घटना की जानकारी मिलते ही रैणी थानाधिकारी बनेसिंह मीणा पुलिस टीम और NHAI की गाड़ियों के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। सभी 40 घायलों को तुरंत पिनान अस्पताल ले जाया गया। 6 यात्रियों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें अलवर जिला अस्पताल भेजा गया है। गंभीर मरीजों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है। हादसे के बाद जेसीबी और क्रेन बुलाकर बस को गड्ढे से बाहर निकाला गया। पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है।
पढ़ें ये खबरें
- बच्चों की सेहत से खिलवाड़: दाल में मिली इल्लियां, नहीं किया भोजन; कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश
- युवाओं को धोखा देने वाली व्यवस्था नहीं, बल्कि… यशपाल आर्य का भाजपा पर करारा हमला, 3 दिन बाद प्रदेश में सुनाई देगी ‘छात्रों की गूंज’
- सोनीपत में पुलिस की अनोखी पहल, नशा करते पकड़े गए युवक
- बांकीपुर को लेकर भावुक हुए नितिन नबीन, बोले- पिता ने संघर्ष से सींचा, उम्मीद है कि…
- देवर-भाभी को मारी गोलीः बात न करने पर बौखलाए सिरफिरे ने घर में घुसकर चलाई दनादन गोलियां, महिला के सीने और बचाने आए देवर के हाथ में लगी गोली
