Rajasthan News: राजस्थान में आयकर विभाग (IT Department) ने टैक्स चोरी के खिलाफ अपनी मुहिम तेज कर दी है। पिछले महीने जयपुर के कान्हा रेस्टोरेंट पर हुई बड़ी कार्रवाई के बाद, अब विभाग ने जयपुर और अजमेर के चार प्रमुख रेस्टोरेंटों को अपने रडार पर लिया है। इन रेस्टोरेंटों में टैक्स की हेराफेरी और बड़ी कर चोरी की आशंका के चलते रविवार, 8 मार्च की दोपहर शुरू की गई छापेमारी आज सोमवार को दूसरे दिन भी जारी है।

इन प्रतिष्ठानों पर चल रही कार्रवाई
आयकर विभाग की टीमों ने जयपुर के तीन और अजमेर के एक रेस्टोरेंट पर सर्वे की कार्रवाई की है। सूत्रों के अनुसार, विभाग को इन संस्थानों द्वारा आय छुपाने और भारी टैक्स चोरी करने के ठोस इनपुट मिले थे। जिन रेस्टोरेंटों पर विभाग की टीमें तैनात हैं, उनमें रोसाडो बार एंड रेस्टोरेंट: गांधी पथ, जयपुर, कबाब्स एंड करीज़: राजापार्क, जयपुर, द पार्क पैलेस: अजमेर रोड, जयपुर और मैंगो मसाला रेस्टोरेंट: स्वामी कॉम्प्लेक्स चौराहा, अजमेर शामिल है।
दस्तावेजों की जांच और पूछताछ
आयकर विभाग की विभिन्न टीमें इन चारों स्थानों पर बारीकी से छानबीन कर रही हैं। कार्रवाई के दौरान विभाग के अधिकारी रेस्टोरेंट के मैनेजरों और स्टाफ से निरंतर पूछताछ कर रहे हैं। साथ ही, वित्तीय लेन-देन से जुड़े तमाम दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है ताकि टैक्स चोरी की सही राशि का आकलन किया जा सके।
पिछले महीने कान्हा रेस्टोरेंट पर हुई थी बड़ी कार्रवाई
यह छापेमारी राज्य में रेस्टोरेंट कारोबार से जुड़ी टैक्स चोरी के खिलाफ हालिया समय की दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पूर्व 18 फरवरी को आयकर विभाग ने जयपुर के प्रसिद्ध ‘कान्हा रेस्टोरेंट’ के राजस्थान और मुंबई स्थित संचालकों से जुड़े 33 ठिकानों पर एक साथ छापा मारा था। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से व्यवसायिक जगत में हड़कंप मच गया है। फिलहाल, विभाग की ओर से बरामद दस्तावेजों या संभावित टैक्स चोरी के आंकड़ों को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन उम्मीद है कि जांच पूरी होने के बाद विभाग बड़ी वित्तीय गड़बड़ियों का खुलासा कर सकता है।
पढ़ें ये खबरें
- चीन की बढ़ेगी टेंशन! फिलीपींस खरीदेगा 5 अतिरिक्त ब्रह्मोस मिसाइल सिस्टम, 60 मिसाइलों की भी तैयारी; भारत के साथ डील अंतिम दौर में
- 50 लाख के डीजल घोटाले की जांच के बीच अस्पताल पहुंचा फर्जी अधिकारी, CMO को धमकाया
- किढौली पहलादपुर स्कूल में सजी लोक कलाओं की रंगीन दुनिया, छात्राओं ने कलाकृतियों से दिखाई भारतीय संस्कृति की झलक
- फोन की बैटरी बनाने वाली कंपनी आज कैसे बनी ग्लोबल ऑटो सेक्टर की दिग्गज, जानिए BYD का पूरा सफर
- उकलाना में जनरल स्टोर पर CM फ्लाइंग की रेड, 159 किलो पटाखे बरामद; बिना लाइसेंस आबादी के बीच था स्टॉक
