Rajasthan News: राजस्थान के कृषि विभाग ने नकली खाद और बीज के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के निर्देश पर गंभीर लापरवाही और खाद-बीज कंपनियों से मिलीभगत के आरोप में 11 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। इस कार्रवाई से कृषि विभाग में हड़कंप मच गया है।

कृषि मंत्री ने स्वयं इन अधिकारियों के निलंबन के आदेश दिए। इनमें से 8 अधिकारियों पर फैक्ट्री मालिकों के साथ मिलीभगत कर घटिया खाद और बीज तैयार करने का आरोप है। इसके अलावा, अवैध भंडारण के निरीक्षण के लिए समय पर न पहुंचने वाले अधिकारियों पर भी मंत्री का गुस्सा फूटा, जिसके चलते उन्हें भी निलंबित कर दिया गया।
इन अधिकारियों पर गिरी निलंबन की गाज
निलंबित अधिकारियों में बंशीधर जाट, सहायक निदेशक ज्वाला प्रताप सिंह, गोविंद सिंह, मुकेश चौधरी, कृषि अधिकारी राजवीर ओला, सौरभ गर्ग, मुकेश माली, कैलाश चंद्र, सहायक निदेशक लोकेंद्र सिंह, कृषि अधिकारी सुनील बरडिया और प्रेम सिंह शामिल हैं। इन पर घटिया खाद और बीज के निर्माण व किसानों को आपूर्ति में शामिल होने या निरीक्षण में लापरवाही बरतने का आरोप है।
जारी आदेश के अनुसार, सभी निलंबित अधिकारी अब जयपुर स्थित कृषि मुख्यालय में रिपोर्ट करेंगे। साथ ही, उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता भी प्रदान किया जाएगा। इस कार्रवाई से नकली खाद और बीज की अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने की दिशा में सरकार की सख्ती जाहिर होती है।
पढ़ें ये खबरें
- सोशल मीडिया पर छाया 80 के दशक का AI फोटो ट्रेंड, साय कैबिनेट के सभी मंत्रियों ने साझा की तस्वीरें
- JPSC भर्ती केस में अभय तिवारी को बड़ा झटका, कोर्ट ने नहीं दी जमानत, CID ने बताया अहम कड़ी
- एसआईआर में फर्जीवाड़े पर निर्वाचन विभाग सख्त, विदेशी नागरिकों के लिए दस्तावेज बनाने वालों को चेतावनी
- ‘भाजपा हटाओ, लोकतंत्र बचाओ’… अखिलेश यादव ने लगाया देश की व्यवस्था बर्बाद करने का आरोप
- CG Transfer News : राजस्व विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें लिस्ट…


