Rajasthan News: उदयपुर विकास प्राधिकरण (UDA) ने शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए मनवाखेड़ा स्थित राजघराना होटल को सील कर दिया है. प्राधिकरण के आयुक्त राहुल जैन ने बताया कि होटल का निर्माण बिना अनुमति और भूमि उपयोग परिवर्तन के किया गया था, और इसके बावजूद वहां व्यावसायिक गतिविधियां चलाई जा रही थीं.

त्योहारी सीजन में लगातार कार्रवाई
UDA इन दिनों अवैध निर्माणों पर लगातार एक्शन ले रहा है. एक दिन पहले ही कृषि भूमि पर बने 35 दुकानों को सील किया गया था. इसके अगले ही दिन राजघराना होटल पर कार्रवाई की गई. प्राधिकरण की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और होटल को सील कर दिया.
6 महीने में तोड़ना होगा निर्माण, नहीं तो बुलडोजर चलेगा
आयुक्त राहुल जैन के अनुसार, नियमानुसार ऐसे मामलों में संपत्ति मालिक को 6 महीने का समय दिया जाता है ताकि वह अवैध निर्माण को खुद हटा सके या नियमों के अनुरूप संशोधन कर सके. यदि निर्धारित समय में ऐसा नहीं किया जाता, तो प्राधिकरण खुद कार्रवाई कर निर्माण को ध्वस्त कर सकता है.
शहर में अवैध निर्माण पर सख्ती जारी
UDA ने स्पष्ट किया है कि शहर में अवैध निर्माण, भू-उपयोग परिवर्तन के उल्लंघन और बिना स्वीकृति के व्यावसायिक गतिविधियों पर अब कोई रियायत नहीं दी जाएगी. प्राधिकरण ने लोगों से अपील की है कि वे निर्माण कार्य शुरू करने से पहले सभी अनुमतियाँ प्राप्त करें, अन्यथा उन्हें इसी तरह की कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है.
पढ़ें ये खबरें
- दादी ने रात में बाहर घूमने से रोका तो पोते ने खाट के पाए से पीट-पीटकर की हत्या, फिर शव के पास बैठा रहा आरोपी
- भारत में ब्रिटिश लग्जरी कारों पर बड़ी राहत: एस्टन मार्टिन की गाड़ियों के दाम हुए भारी कम, जानें नई कीमतें
- शेल्टर का ‘पेट’ फाड़कर निकला लोहे का दैत्य! यात्रियों का हक डकार गए अफसर, 35 हजार में लुटा दी नगर निगम ने इंदौर की ‘करोड़ों की जमीन’, FR Media को दिया गया टेंडर
- Orange Peel Soap – संतरे के छिलकों को समझते हैं बेकार? फेंकने के बजाय घर पर बनाएं नेचुरल साबुन, जानें बनाने का आसान तरीका और फायदे
- लोकतंत्र के सहारे 27 की सत्ता! भाजपा को लोकतंत्र का दुश्मन बताते हुए अखिलेश ने साधा निशाना, वोटर लिस्ट को लेकर दिया बड़ा बयान

