Rajasthan News: राजस्थान के कोटा शहर में वाणिज्यिक कर विभाग ने पान मसाला उत्पादक फैक्ट्रियों के खिलाफ एक बड़े सर्च अभियान के तहत 1500 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी चोरी का पर्दाफाश किया है। इन्द्रप्रस्थ इंडस्ट्रियल एरिया स्थित कई इकाइयों पर एक साथ छापेमारी करते हुए विभाग की 9 संयुक्त टीमों ने अब तक की सबसे बड़ी टैक्स चोरी का मामला उजागर किया है।

बिना बिल के कारोबार का भंडाफोड़
राज्य जीएसटी के मुख्य आयुक्त कुमार पाल गौतम ने बताया कि विशेष आयुक्त जयदेव सीएस की निगरानी में बीते एक महीने से इनपुट एकत्र किए जा रहे थे। गुप्त सूचनाओं के आधार पर निगरानी के बाद सटीक साक्ष्य मिलने पर कई जगहों पर एकसाथ सर्च ऑपरेशन चलाया गया। जांच में पाया गया कि पान मसाले के एक बड़े ब्रांड की करोड़ों रुपये की आपूर्ति बिना बिल के की जा रही थी, जिससे सरकार को भारी राजस्व नुकसान हुआ।
मुख्य आरोपी गिरफ्तार, नेटवर्क का खुलासा
इस कार्रवाई में दो मुख्य आरोपियों कोटा निवासी कमल किशोर अग्रवाल और बागपत (गाजियाबाद) निवासी गौरव ढाका को गिरफ्तार किया गया है। दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद 28 मई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी लंबे समय से संगठित तरीके से टैक्स चोरी के नेटवर्क को संचालित कर रहे थे।
कच्चे माल से लेकर बिक्री तक फैला जाल
जांच में यह भी सामने आया कि फैक्ट्रियां उत्पादन का बड़ा हिस्सा बिना बिल के बेच रही थीं, जिसका रिकॉर्ड कहीं दर्ज नहीं किया गया था। कच्चे माल की खरीद से लेकर तैयार माल के वितरण तक पूरा नेटवर्क टैक्स चोरी में शामिल था, जिससे राज्य और केंद्र दोनों सरकारों को भारी राजस्व नुकसान पहुंचा।
‘जीरो टोलरेंस’ नीति के तहत कार्रवाई जारी
वाणिज्यिक कर विभाग ने इस पूरी कार्रवाई को सरकार की ‘जीरो टोलरेंस’ नीति के तहत अंजाम दिया है। विभाग की टीमें जब्त दस्तावेजों और डिजिटल डेटा की गहन जांच में जुटी हैं। अधिकारियों का मानना है कि आगे और गिरफ्तारी हो सकती है तथा टैक्स चोरी की राशि और अधिक हो सकती है।
पढ़ें ये खबरें
- IND W vs ZIM W 3rd T20I: CM साय ने मुकाबले का लिया आनंद, भारत के 3-0 से क्लीन स्वीप पर दी बधाई, बोले- ऐतिहासिक सीरीज से प्रदेश की बेटियों को मिलेगी नई प्रेरणा
- त्रिपुर सुंदरी मंदिर के बाहर दुकानों में लगी भीषण आग: तीन दुकानें जलकर राख, शारदीय नवरात्रि पर उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़
- Chhattisgarh Hockey League का सीएम साय करेंगे शुभारंभ, 6 फ्रेंचाइजी टीमों के बीच होंगे मुकाबले, JioHotstar पर होगा लाइव प्रसारण
- ‘पत्नी की मौत का गम या अय्याशी का बहाना?’ बाहर रो रहा था परिवार, कमरे के अंदर प्रेमिका संग मिला पति, गिरफ्तार
- सीएम डॉ मोहन ने विजयादशमी समारोह में लिया हिस्सा, कहा- भगवान श्री राम के आदर्श को अपना रहे पीएम मोदी; सलैया में किया ये बड़ा ऐलान
