Rajasthan News: जयपुर पुलिस ने फर्जी स्पा सेंटरों में चल रही अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए आठ अलग-अलग स्थानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। यह कार्रवाई जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने एसीपी आदित्य पूनिया के नेतृत्व में की।

स्पा सेंटरों पर एक साथ छापे
इस ऑपरेशन के तहत हैलो किट्टी, वेलिना, जस्ट रिलैक्स, वाइट ऑर्चिड, ऑलिव, गंगा थाई, डिलाइट और अलंतरा स्पा पर छापेमारी की गई। पुलिस को वेलिना थाई स्पा और सन साइन स्पा में अनैतिक गतिविधियों के स्पष्ट सबूत मिले।
10 लोग हिरासत में
डीसीपी ईस्ट तेजस्विनी गौतम के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने मौके से पांच पुरुषों और पांच महिलाओं सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया।
पुलिस टीम की सक्रियता
इस पूरी कार्रवाई में SHO मदनलाल कड़वासरा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अहम भूमिका निभाई। SI श्यामप्रकाश, SI रेणु, आशा मीणा, ईश्वर, धर्मराज, जितेंद्र और विक्रम सहित अन्य अधिकारियों ने ऑपरेशन को सफल बनाया।
पढ़ें ये खबरें
- Kriti Sanon Ramp Walk: ब्लैक लहंगे में कृति सेनन का रॉयल अंदाज, रैंप पर आते ही छाईं एक्ट्रेस
- 1 नवंबर की महारैली से पहले भाजपा का कांग्रेस पर हमला, संजय भाटिया ने वोट चोरी पर क्या कहा?
- छत्तीसगढ़ से 50 जंगली हाथियों का झुंड झारखंड पहुंचा: गढ़वा में शाम होते ही घरों में कैद हो रहे लोग, वन विभाग की दो टीमों को अलर्ट मोड पर
- NMDC की बड़ी पहल: बस्तर के दुर्गम गांवों के मरीजों को मिलेगी मुफ्त एम्बुलेंस सेवा
- थारा फूफा जिंदा है का नारा देने वाले दुलीचंद अब नहीं रहे, 106 साल की उम्र में निधन
