Rajasthan News: राजस्थान पुलिस महकमे में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। मौजूदा पुलिस महानिदेशक (DGP) उत्कल रंजन साहू का स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) मंजूर हो गया है और उन्हें राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के साथ ही लंबे समय से रिक्त RPSC अध्यक्ष का पद भर गया है। अब सवाल उठ रहा है कि राजस्थान का अगला DGP कौन होगा?

सूत्रों के मुताबिक, वरिष्ठता के आधार पर राजीव शर्मा का नाम सबसे आगे है, जिनके पास UPSC नियमों के तहत रिटायरमेंट तक लगभग नौ महीने का समय बचा है। उनके अलावा संजय अग्रवाल का नाम भी इस रेस में प्रमुखता से लिया जा रहा है।
सूत्रों ने बताया कि दो दिन पहले UPSC को 10 वरिष्ठ IPS अधिकारियों की सूची भेजी गई थी, जिसमें राजीव शर्मा, संजय अग्रवाल, राजीव निर्माण, अनिल पालीवाल, गोविंद गुप्ता और आनंद श्रीवास्तव जैसे नाम शामिल हैं। UPSC इस सूची में से तीन नामों का चयन कर सरकार को भेजेगा, जिसके आधार पर नया DGP नियुक्त किया जाएगा।
हालांकि, UPSC से अंतिम नामों की घोषणा में समय लग सकता है। ऐसे में संजय अग्रवाल को कार्यवाहक DGP की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। सूत्रों के अनुसार, आज या कल में इसके लिए आदेश जारी हो सकते हैं।
राजीव शर्मा वर्तमान में दिल्ली में BPR&D के महानिदेशक के रूप में कार्यरत हैं और अपनी स्वच्छ छवि व मजबूत पुलिसिंग के लिए जाने जाते हैं, जिसके कारण वे सरकार की पहली पसंद माने जा रहे हैं। वहीं, संजय अग्रवाल भी वर्तमान BJP सरकार के करीबी माने जाते हैं और पूर्व में जयपुर पुलिस कमिश्नर की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। नए DGP की नियुक्ति को लेकर चल रही यह प्रक्रिया राजस्थान पुलिस और प्रशासन में चर्चा का केंद्र बनी हुई है।
पढ़ें ये खबरें
- उत्तरकाशी में बड़ा हादसा, इनोवा कार खाई में गिरकर नदी में समाई; 4 लोगों की मौत
- दिनदहाड़े वृद्धा से लाखों की लूटः चेहरे पर नशीला पाउडर फूंककर उड़ाए साढ़े 4 लाख के जेवर, CCTV में कैद बदमाश
- हरियाणा में आज अमित शाह का शक्ति प्रदर्शन, करनाल में निकालेंगे पदयात्रा; अंबाला में खोलेंगे 800 करोड़ का शहीद स्मारक
- मोतिहारी में मंदिर चोरी कांड का खुलासा, नौ शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मुकुट बरामद
- Delhi News Brief: प्रशांत भूषण पर FIR दर्ज, CM रेखा गुप्ता की राहुल गांधी को खुली चुनौती
