Rajasthan News: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में रीट परीक्षा देने आई एक विवाहिता रहस्यमय तरीके से लापता हो गई। महिला के पति ने प्रतापनगर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन 12 घंटे बीत जाने के बावजूद अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज की मदद से महिला की तलाश की जा रही है।

क्या है पूरा मामला?
प्रतापनगर थाना प्रभारी सुरजीत कुमार ने बताया कि लापता महिला का नाम निकिता है। वह अपने पति हिमांशु चंदेल के साथ गुरुवार को रीट (REET) परीक्षा देने आजाद नगर स्थित कुंभा निकेतन विद्यालय पहुंची थी।
हिमांशु ने बताया कि परीक्षा दोपहर 2 बजे शुरू होनी थी। वह अपनी पत्नी को परीक्षा केंद्र के बाहर लगी लाइन में छोड़कर खुद अपने परीक्षा केंद्र चला गया। लेकिन जब शाम 6 बजे परीक्षा समाप्त हुई, तो निकिता वहां नहीं मिली। जब हिमांशु ने उसे फोन किया, तो उसका मोबाइल बंद मिला। उसने आसपास के इलाकों में काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। आखिरकार, उसने प्रतापनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई।
बैग लेकर खुद ही गई थी निकिता
पुलिस ने जांच में पाया कि निकिता ने परीक्षा केंद्र में जाने से पहले एक दुकान पर अपना बैग रखा था। लेकिन लगभग 10 मिनट बाद वह वापस आई और बैग लेकर कहीं चली गई।
थाना प्रभारी ने बताया, “निकिता को परीक्षा केंद्र से घर ले जाने के लिए उसके ससुर आए थे। जब निकिता वहां नहीं मिली, तो उन्होंने हिमांशु को इसकी जानकारी दी। हिमांशु ने परीक्षा केंद्र के बाहर उस दुकान पर जाकर पूछताछ की, जहां निकिता ने बैग रखा था। दुकान वाले ने बताया कि वह बैग रखने के कुछ मिनट बाद ही वापस आई और उसे लेकर चली गई।”
पुलिस जांच में क्या सामने आया?
- पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं, ताकि यह पता चल सके कि निकिता कहां गई।
- उसके मोबाइल की लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है।
- पुलिस आसपास के ऑटो स्टैंड, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर भी पूछताछ कर रही है।
- महिला के परिवार और दोस्तों से भी जानकारी जुटाई जा रही है कि क्या उसने किसी से संपर्क किया था।
अब तक कोई सुराग नहीं
अब तक पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। परिजन भी लगातार निकिता को खोजने में लगे हुए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले में बड़ा खुलासा हो सकता है।
पढ़ें ये खबरें
- हिसार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा तस्करी का मुख्य सप्लायर दिल्ली से गिरफ्तार, दो दिन के रिमांड पर भेजा गया
- अज़ान और नमाज़ से इतनी परेशानी क्यों, AIMIM अध्यक्ष ने कहा- सड़कों पर नमाज पढ़ना नहीं छोड़ेंगे
- काल निगल गया कई जिंदगीः 400 मीटर गहरी खाईं में गिरी कार, 3 लोगों की थमी सांसें, तीन गंभीर घायल
- मुकलान स्कूल में हुई लाखों की चोरी का खुलासा: CCTV और तकनीकी जांच से आरोपी गिरफ्तार, एलईडी बरामद
- पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ भिवानी में सीपीआईएम का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम भेजा ज्ञापन
