Rajasthan News: जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में रविवार रात करीब 11:50 बजे भीषण आग लग गई। आग आईसीयू वार्ड से शुरू हुई और कुछ ही मिनटों में धुआं आसपास के वार्डों तक फैल गया। स्टाफ ने तत्काल मरीजों को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक हालात बेकाबू हो चुके थे। अब तक 8 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से झुलसे हैं।

मृतकों में सीकर के पिंटू, आंधी के दिलीप, भरतपुर के श्रीनाथ, रुक्मणि, खुश्मा, सर्वेश, दिगंबर वर्मा और सांगानेर के बहादुर शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम और विधायक बालमुकुंदाचार्य अस्पताल पहुंचे। मुख्यमंत्री ने हादसे की उच्चस्तरीय जांच के लिए समिति गठित करने के निर्देश दिए हैं।
इस बीच, कांग्रेस विधायक रफीक खान भी अस्पताल पहुंचे और सरकार पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन की देरी के कारण जानें गईं और मृतकों के परिवारों को उचित मुआवजा मिलना चाहिए।
पढ़ें ये खबरें
- 31 डॉक्टरों की तैनाती, फिर भी अस्पतालों में कितने डॉक्टर दे रहे सेवाएं?
- छिंदवाड़ा के कुलबेहरा नदी में मिला नवजात का शव; घाट की सफाई के दौरान पानी में डूबा हुआ दिखाई दिया मासूम
- प्रेमी के प्यार में अंधी हुई लिव-इन पार्टनर! पिता को बुलाया, फिर जितेंद्र के साथ जो हुआ, वो खौफनाक था
- 10-12 मिनट में होगी खाने-पीने की चीजों की जांच, दशहरे बाद आएगी मोबाइल लैब
- Udta Teer Nepal Release Banned: नेपाल में बैन हुई आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’, सरकार ने बताई वजह
