Rajasthan News: नवरात्र के अंतिम दिन मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन हो रहा था, लेकिन इस दौरान सीकर के श्रीमाधोपुर में एक दर्दनाक हादसा हो गया। जोरावरनगर गांव में मां दुर्गा की विसर्जन यात्रा के दौरान मधुमक्खियों ने अचानक हमला कर दिया, जिसमें 25 से अधिक श्रद्धालु घायल हुए है। घायलों को तुरंत अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक श्रीमाधोपुर के जोरावरनगर गांव में भैरूजी मंदिर के पास हुई, जहां मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया जा रहा था। विसर्जन यात्रा के दौरान एक ध्वज पेड़ से टकरा गया, जिस पर मधुमक्खियों का छत्ता था। इससे मधुमक्खियां आक्रामक हो गईं और यात्रा में शामिल लोगों पर टूट पड़ीं।
अचानक हुए इस हमले से यात्रा में भगदड़ मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को सरकारी और निजी अस्पतालों में पहुंचाया। अधिकांश घायलों का इलाज श्रीमाधोपुर के राजकीय अस्पताल और आसपास के निजी चिकित्सा केंद्रों में चल रहा है।
दो दिन पहले भी हुआ था हमला
यह पहला मामला नहीं है। दो दिन पहले सीकर के नीमकाथाना इलाके में भी मधुमक्खियों ने हमला किया था। सोमवार को गुहाला के एक श्मशान घाट में अंतिम संस्कार के लिए गए लोगों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया था, जिसमें 50 से अधिक लोग घायल हो गए थे। यह घटना डेहरा जोहड़ी की ढाणी नोवडी में एक वृद्ध के अंतिम संस्कार के दौरान हुई। मधुमक्खियों के हमले से वहां भी अफरातफरी मच गई थी। बाद में परिजनों ने विशेष सुरक्षा पीपीई किट पहनकर मृतक का दाह संस्कार किया।
पढ़ें ये खबरें
- सड़क निर्माण और रखरखाव में लापरवाही पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, मुख्य सचिव को आदेश के पालन की जानकारी देने के निर्देश
- इंदौर एयरपोर्ट पर फ्लाइट से उतारी गई युवती और दो युवक! लापता होने की शिकायत के बाद CISF की कार्रवाई, परिजनों ने जताई ‘लव जिहाद’ की आशंका , मुंबई जाने की तैयारी में थे तीनों
- नीला ड्रम हत्याकांड: DNA टेस्ट तक कराने को तैयार नहीं सौरभ का परिवार, जानिए जेल में जन्मी बच्ची का अब क्या होगा?
- IND vs WI 4th T20I: वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, संजू की फिफ्टी बेकार, कीमो पॉल ने झटके 5 विकेट, सीरीज 2-2 से बराबर
- पटना के बोरिंग रोड में Shriram Finance के नए BU ऑफिस का उद्घाटन, मंत्री लेशी सिंह और डॉ. सत्यजीत सिंह रहे मौजूद
