Rajasthan News: नीट पेपर लीक मामले में गिरफ्तार एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र संदीप को सीबीआई के आदेश पर पटना जेल से भीलवाड़ा लाया गया, जहां वह पुलिस कस्टडी में अपनी सप्लीमेंट्री परीक्षा दे रहा है। संदीप को सीबीआई ने राजमाता विजय राजे सिंधिया मेडिकल कॉलेज से नीट पेपर लीक मामले में गिरफ्तार किया था।

भीलवाड़ा मेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. वर्षा अशोक कुमार सिंह के अनुसार, 21 वर्षीय संदीप को नीट पेपर सॉल्व करने के आरोप में सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। संदीप पहले एमबीबीएस प्रथम वर्ष के नियमित परीक्षा में शामिल नहीं हो सका था, लेकिन अब वह सप्लीमेंट्री परीक्षा दे रहा है। यह परीक्षा राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस द्वारा आयोजित की जा रही है।
पुलिस सुरक्षा में परीक्षा
सीबीआई कोर्ट के विशेष न्यायाधीश ने संदीप को परीक्षा देने की अनुमति दी थी, जिसके बाद उसे पुलिस सुरक्षा के साथ पटना से भीलवाड़ा लाया गया। परीक्षा केंद्र के बाहर सशस्त्र पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि छात्र पुलिस निगरानी में परीक्षा पूरी कर सके। यह परीक्षा 18 से 24 अक्टूबर तक चलेगी।
प्रिंसिपल डॉ. वर्षा ने बताया कि संदीप को राजस्थान यूनिवर्सिटी के नियमों के तहत परीक्षा दिलवाई जा रही है और पुलिस सुरक्षा के साथ सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।
पढ़ें ये खबरें भी
- ‘चुनाव आयोग को नींद की गोली खिलाकर आए हैं भाजपाई’, फतेहपुर घटना को लेकर अखिलेश का तीखा हमला
- सर्जन्स के महाकुंभ BASICON 2026 की शुरुआत, पटना में रोबोट और दूरबीन विधि से होंगे ऑपरेशन, जानें कैसे
- 5 बैगा बच्चों की मौत का मामला: कांग्रेस का जांच दल पहुंचा प्रभावित गांव, सरकार पर उठाए सवाल
- CG News : तालाब में मिली 14 साल के बच्चे की लाश, गांव में फैली सनसनी
- Anjali Arora Legal Notice: कानपुर इवेंट विवाद में फंसीं अंजलि अरोड़ा, आयोजकों ने भेजा 1.20 करोड़ का लीगल नोटिस

