Rajasthan News: जयपुर. दौसा में एक युवक 150 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया, और डेढ़ घंटे की कोशिशों के बाद उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

यह हादसा शुक्रवार शाम करीब 4 बजे मंडावरी के टोडा ठेकला गांव में हुआ. पुलिस के अनुसार, 44 वर्षीय हेमराज गुर्जर अपने खेत पर बोरवेल में फंसी मोटर को निकाल रहा था. उसके साथ खेमराज महंत और प्रेमराज सैनी भी थे. अचानक मिट्टी ढहने के कारण हेमराज बोरवेल में गिर गया. शोर सुनकर गांव वाले और परिजन मौके पर पहुंचे.
सूचना पर एसडीएम विजेंद्र मीना, डीएसपी दिलीप मीना, सरपंच और अन्य अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे. एसडीएम विजेंद्र मीना ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करने के लिए जेसीबी का इस्तेमाल किया गया. करीब डेढ़ घंटे बाद, शाम 5:30 बजे, हेमराज को 18 फीट की गहराई से बाहर निकाला गया. उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
हेमराज दो परिवारों की जिम्मेदारी संभाल रहा था. उसके छोटे भाई बाबूलाल गुर्जर की भी 11 साल पहले पत्थर की खान में गिरने से मौत हो चुकी थी. हेमराज के परिवार में उसकी दो बेटियां और दो बेटे हैं, जिनमें से तीन की शादी हो चुकी है, जबकि छोटा बेटा कॉलेज में पढ़ रहा है. बाबूलाल के भी चार बच्चे हैं, जिनकी देखभाल हेमराज करता था.
पढ़ें ये खबरें भी
- कमर, गर्दन और घुटनों के दर्द से परेशान मरीजों के लिए राहत भरी खबर : श्री नारायणा हॉस्पिटल में निःशुल्क स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन, 50 मरीजों की होगी निशुल्क सर्जरी, अभी बुक करें अपॉइंटमेंट
- Haryana News Today: ठगी के बड़े खुलासे से लेकर हाइड्रोजन ट्रेन के ट्रायल तक, एक क्लिक में देखें प्रदेश की 11 बड़ी खबरें
- अल-नीनो के खतरे के बीच साय सरकार अलर्ट : खरीफ सीजन के लिए आकस्मिक कार्ययोजना तैयार, कम अवधि वाली फसल बोने की सलाह
- UP की हर विधानसभा में बनेगा आदर्श पशु चिकित्सालय, आधुनिक सुविधाओं से मिलेगा पशुओं का इलाज
- आरडब्ल्यूए और पार्षदों संग पुलिस की सीधी बैठक: अपराध पर लगाम कसने को बना साझा प्लान

