Rajasthan News: खो नागोरियान में ढींगा वाली ढाणी में गुरुवार को चिकित्सा विभाग ने बिना फूड लाइसेंस चल रही मिल्क फैक्ट्री को पकड़ा। अवैध रूप से चल रहे इस कारखाने में 650 किलो मिल्क केक नष्ट, 5 हजार किलो खाद्य सामग्री को सीज किया गया।

प्रदेश में चलाए जा रहे शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। ज्वाइंट कमिश्नर खाद्य सुरक्षा डॉ. वीपी शर्मा एवं सीएमएचओ जयपुर द्वितीय डॉ. मनीष मित्तल के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में यह फैक्ट्री पकड़ी गई। मित्तल ने बताया कि खो नागोरियान में ढींगा वाली ढाणी स्थित मिल्क केक के एक कारखाने पर कार्यवाही करते हुए 600 किलो मिलावटी केक नष्ट करवाया।
मनोज जैन अवैध रूप से बिना फूड लाइसेंस के कारखाना चला रहा था। मौके पर सूजी, मिल्क पाउडर, रिफाइंड सोयाबीन तेल, लिक्विड ग्लूकोज और फिटकरी डालकर मिलावटी मिल्क केक बना रहा था। कारखाना मालिक ने टीम को बताया कि आगरा रोड, नाई की थड़ी, दिल्ली रोड, जामडोली, रामगढ़ रोड के मिठाई विक्रेताओं को 250 रुपए किलो बेचता है।
दुकानदार इसे 400 रुपए किलो तक बेचते हैं। मित्तल ने मीडिया को बताया कि मौके पर 2300 किलो चीनी, 1150 किलो सूजी, 90 किलो मिल्क पाउडर, 600 किलो लिक्विड ग्लुकोज, 21 टीन रिफाइंड सोयाबीन तेल 2 किलो फिटकरी जप्त की गई। दीपावली पर लगभग 10 हजार किलो मिलावटी मिल्क केक बनाकर बेचने की तैयारी थी।
पढ़ें ये खबरें
- यमराज के मुंह से लौटा पति, पर घर में बैठी थी ‘मौत’ VIDEO ने खिला हैरान करने वाला राज
- गुरुग्राम में बाइक चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद
- बालों की ग्रोथ के लिए अंडा खाएं या लगाएं? जानें इस्तेमाल का सही तरीका, जिससे बाल बनें मजबूत और चमकदार
- कार्बाइड गन फैक्ट्री पर पुलिस का छापा: SSP की मौजूदगी में सिरोल और मुरार से 66 खतरनाक गन जब्त, आरोपी हिरासत में
- विश्व पोलियो दिवस पर रायपुर में निकलेगी जागरूकता रैली, रक्तदान और स्वास्थ्य जांच शिविर भी होंगे आयोजित
