Rajasthan News: राजस्थान में नौकरशाही और जनप्रतिनिधियों के बीच विवाद एक बार फिर खुलकर सामने आया है. श्रीगंगानगर में हुए रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में प्रोटोकॉल की अनदेखी ने माहौल इतना गर्म कर दिया कि स्थानीय विधायक जयदीप बिहाणी ने मंच से ही जिला कलेक्टर डॉक्टर मंजू और एडीएम प्रशासन सुभाष चंद्र को डांटते हुए बाहर जाने को कह दिया.

बता दें कि मामला उस वक्त गरमाया, जब कार्यक्रम में बिहाणी बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे. नियमों के मुताबिक, उनके स्वागत और मौजूदगी का ध्यान जिला प्रशासन को रखना था. लेकिन जब विधायक कार्यक्रम स्थल पहुंचे, तो कोई भी वरिष्ठ अधिकारी वहां मौजूद नहीं था. यही बात उनकी नाराजगी की वजह बनी. उन्हें लगा कि जनता के चुने हुए प्रतिनिधि को जानबूझकर नजरअंदाज किया गया है.
बाद में जब एडीएम सुभाष चंद्र कार्यक्रम स्थल पहुंचे, तो विधायक का गुस्सा फूट पड़ा. वायरल हुए वीडियो में साफ सुनाई दे रहा है कि विधायक ने एडीएम को डांटते हुए कहा, चलो यहां से, अपने घर जाओ, वीडियो बनती रहेगी.
एडीएम ने कोशिश की कि मामले को शांत किया जाए और डेकोरम की बात उठाई, लेकिन विधायक वहीं अड़ गए. उन्होंने कहा, मैं कह रहा हूं, डेकोरम नाम की चीज क्या है? कलेक्टर डॉक्टर मंजू को भी मंच से फटकार मिली. आखिर में दोनों अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल छोड़ कर जाना पड़ा.
पढ़ें ये खबरें
- Bihar Morning News : बीजेपी का प्रबुद्ध जन सम्मेलन, जदयू करेगी जनसुनवाई, कैबिनेट की बैठक आज
- जीवन सूक्त : विरोध और विद्रोह, का आरोह अवरोह – संदीप अखिल
- 04 November 2026 Rashifal : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल
- 4 नवंबर महाकाल भस्म आरती: भांग-चंदन से भगवान महाकालेश्वर का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 4 November: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
