Rajasthan News: बेगू के विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ ने तंजानिया में बंधक बनाए गए मुकेश मेनारिया की रिहाई के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने बताया कि मुकेश पिछले छह वर्षों से स्विट्जरलैंड में रसोइए का काम कर रहा था और भारत लौटना चाहता था, लेकिन उसे जबरन युगांडा भेज दिया गया, जहां उसे बंधक बनाकर रखा गया है। पिछले दो महीने से मुकेश का अपने परिवार से कोई संपर्क नहीं हो पाया है, जिससे उसके परिजन बेहद चिंतित हैं।

मुकेश के बेटे विष्णु मेनारिया ने अपने स्तर पर जानकारी जुटाई, जिससे पता चला कि उनके पिता को युगांडा में किसी निजी स्थान पर बंधक बनाकर रखा गया है। विष्णु की सूचना पर युगांडा पुलिस ने फर्म के मालिक की बेटी को गिरफ्तार किया, लेकिन इसके बाद मुकेश को फर्जी तरीके से युगांडा से तंजानिया भेज दिया गया। अब तंजानिया पुलिस ने उसे अपनी हिरासत में रखा है।
विधायक धाकड़ ने अपने पत्र में प्रधानमंत्री मोदी से तंजानिया सरकार के साथ बातचीत कर मुकेश की जल्द से जल्द रिहाई सुनिश्चित करने की अपील की है। इस मामले में ब्राह्मण संगठनों ने भी जिला कलेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर मदद की मांग की थी।
पढ़ें ये खबरें भी
- राजनंदिनी हत्याकांड: CJM कोर्ट ने आरोपियों की न्यायिक रिमांड की खारिज, परिजनों ने कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार
- BJP प्रदेश प्रभारी का छत्तीसगढ़ दौरा : जहां राहुल गांधी का कार्यक्रम हुआ था अब वहीं स्मृति इरानी कार्यकर्ताओं के साथ सुनेंगी ‘मन की बात’
- बड़ी खबर: अवैध रूप से संचालित मदरसे में छापा, बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष ने टीम के साथ दी दबिश, 8 बच्ची और 18 बच्चे बरामद
- उत्तराखंड में खुलेगा समृद्धि का द्वार: CM धामी ने समग्र शिक्षा, पेयजल और कनेक्टिविटी के लिए स्वीकृत किए अरबों रुपए
- रोज इस्तेमाल करते हैं रूमाल तो कितने दिन में धोना चाहिए? जानें बैक्टीरिया से बचने और सफाई का सही तरीका

