Rajasthan News: राजधानी जयपुर की सेंट्रल जेल एक बार फिर सुरक्षा चूक को लेकर चर्चा में है। जेल परिसर में मोबाइल फोन बरामद होने का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला जेल प्रशासन को वार्ड नंबर 9 से एक मोबाइल और सिम कार्ड मिला है।
जेल की महिला प्रहरी लाली मीणा ने इस संबंध में लालकोठी थाने में मामला दर्ज करवाया है। रिपोर्ट के अनुसार, 4 अक्टूबर 2025 को दोपहर के समय जेल में आकस्मिक तलाशी अभियान चलाया गया था, जिसके दौरान वार्ड नंबर 9 से मोबाइल और सिम बरामद हुए। इस मामले में जांच जारी है और बरामदगी से जुड़े स्रोतों की तलाश की जा रही है।

एक महीने में 38 मोबाइल बरामद
जेल में यह इस महीने का 38वां मामला है, जब कैदियों के पास से मोबाइल फोन बरामद हुआ है। इसके अलावा दर्जनों सिम कार्ड भी अब तक जब्त किए जा चुके हैं। बार-बार मोबाइल मिलने से जेल की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी प्रणाली पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।
जेल प्रशासन का कहना है कि जेल के आस-पास ऊंची इमारतों से कुछ लोग मोबाइल और अन्य प्रतिबंधित सामान अंदर फेंक देते हैं, जिससे इन घटनाओं पर पूरी तरह नियंत्रण करना चुनौतीपूर्ण हो जाता है।
एसआईटी गठित, जांच जारी
लगातार सामने आ रही घटनाओं को देखते हुए पुलिस कमिश्नर ने मामले की जांच के लिए एसीपी गांधीनगर के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (SIT) गठित की है। यह टीम मोबाइल तस्करी के नेटवर्क, जेल के अंदर की संभावित मिलीभगत और बाहरी सप्लाई चैन की गहराई से जांच कर रही है।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
जयपुर सेंट्रल जेल में पिछले कुछ महीनों में नशे की खेप, मोबाइल बरामदगी और कैदियों के फरार होने जैसी घटनाएं लगातार सामने आई हैं। बार-बार ऐसे मामले सामने आने से जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।
पढ़ें ये खबरें
- पुणे के अस्पताल से छुट्टी मिलते ही फिर बिगड़ी शरद पवार की तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती
- Today’s Top News: सौरभ चंद्राकर को 8 दिन की CBI रिमांड, 5 पटवारी निलंबित, पोते ने की दादी की बेहरमी से हत्या, रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार, वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो घबराएं नहीं… पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें
- मौत की पुलियाः बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पलटी क्रेन, दबकर चालक और खलासी की थमी सांसें
- सिर्फ 2 दिन जला सकेंगे ग्रीन पटाखे, 9 नवंबर से फिर लगेगा पूरी तरह प्रतिबंध; जानें टाइमिंग और नियम
- Bihar Top News Today: बिहार में आज 4 नवंबर को क्या कुछ रहा खास? एक क्लिक में पढ़ें आज की बड़ी खबरें
