Rajasthan News: डूंगरपुर जिले के रामसागड़ा थाना क्षेत्र के लोडवाड़ा, माड़ा और गामड़ी अहाड़ा गांव में ऋषि पंचमी के अवसर पर आयोजित सामूहिक भोज के बाद 50 से अधिक लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। सांवके (सामा) की खिचड़ी खाने के बाद लोगों में उल्टी-दस्त की शिकायतें शुरू हुईं, जिसके बाद सभी को गामड़ी अहाड़ा सीएचसी में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत वाले मरीजों को डूंगरपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

गामड़ी अहाड़ा पंचायत के उप सरपंच कृष्णा लबाना ने बताया कि वागड़ क्षेत्र में किसी की मृत्यु के एक साल बाद ऋषि पंचमी पर सांवके से बने भोजन का सेवन करने की परंपरा है। इसी के तहत आज लोडवाड़ा, माड़ा और गामड़ी अहाड़ा गांवों में लबाना और पटेल समाज की ओर से सामूहिक भोज का आयोजन किया गया था। भोजन के एक से दो घंटे बाद लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
फूड पॉइजनिंग के मामले की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर भोजन के सैंपल लिए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अलंकार गुप्ता ने देर रात गामड़ी सीएचसी का दौरा कर बीमार लोगों के स्वास्थ्य की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि किसी भी मरीज की हालत गंभीर नहीं है और सभी का इलाज जारी है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
पढ़ें ये खबरें भी
- यूपी में स्नातक और शिक्षक MLC चुनाव आज, 14.28 लाख मतदाता वोट डालेंगे
- बिहार MLC चुनाव: वोटिंग से पहले बख्तियारपुर फोरलेन पर 9 लाख कैश बरामद, नवादा का व्यक्ति गिरफ्तार
- CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे के बाद मौसम में होगा बदलाव! पढ़ें लेटेस्ट अपडेट
- मध्य प्रदेश में मौसम का यू-टर्न! 5 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट; पारे में गिरावट से रातों में महसूस होने लगी सिहरन
- आगरा में योगी यूथ ब्रिगेड का विवादित पोस्टर, विपक्षी नेताओं को ‘गद्दार’ बताया

