Rajasthan News: राजस्थान के बालोतरा जिले के टापरा गांव के पास केरली नाड़ी में एक दुखद घटना सामने आई है। ममता चौधरी (32) ने अपने तीन मासूम बच्चों के साथ खेत में बने टांके में कूदकर अपनी जान दे दी। शुरुआती तौर पर यह आत्महत्या का मामला माना जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही सिवाना डीएसपी नीरज शर्मा और जसोल थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से चारों शवों को टांके से बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
परिवार की स्थिति
ममता चौधरी अपने पति अणदाराम पटेल और सास-ससुर के साथ खेत में बनी ढाणी में रहती थी। घटना वाली रात परिवार ने खाना खाकर सो गया था। सुबह सास ने देखा कि ममता और बच्चे घर में नहीं हैं। तलाश के दौरान टांके के पास ममता की चप्पलें पाई गईं। शंका होने पर झांकने पर अंदर चारों शव मिले। मृत बच्चों की पहचान नवीन (7), रुगाराम (4) और छह माह की मासूम मानवी के रूप में हुई है।
पति और परिवार की जानकारी
ममता के पति अणदाराम पटेल बेंगलुरु में मेडिकल की दुकान चलाते हैं, जो उन्होंने लगभग पांच महीने पहले शुरू की थी। उनके ससुर बालोतरा में एक फैक्ट्री में काम करते हैं। घटना की सूचना मिलते ही पति घटनास्थल की ओर रवाना हो गए।
पुलिस की शुरुआती जांच
पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह और तनाव के कारण आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, सभी पहलुओं पर विस्तार से जांच की जा रही है।
पढ़ें ये खबरें
- दिवाली से पहले पंजाब में फिर बम धमाके की धमकी, लुधियाना कोर्ट और स्कूलों को बनाया निशाना, राहुल गांधी और दिलजीत दोसांझ का भी जिक्र
- महादेव सट्टा एप केस: सौरभ चंद्राकर को भारत लाने पर CM साय ने CBI को दिया धन्यवाद, कहा- जो दोषी होंगे, उन्हें मिलेगी सजा
- झारखंड में जंगली हथिनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, खेत में मिला शव, 8 घंटे बाद पहुंची वन विभाग की टीम
- राजस्थान के ग्रामीणों ने बहिष्कार के बीच ग्रामीण चुनाव के तीसरे चरण के लिए हुआ मतदान
- गिड़िपबाली भूस्खलन: खराब मौसम के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन अस्थायी रूप से स्थगित, अंतिम प्रयास करेगा प्रशासन
