Rajasthan News: राजस्थान के भरतपुर जिले में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां रूपवास नगर पालिका में कार्यरत एक रोजगार सहायक को महिला कर्मचारी को अश्लील वीडियो और संदेश भेजने के आरोप में लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ा। आरोपी की चप्पलों से पिटाई का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

क्या है मामला?
रूपवास नगर पालिका में मेट के पद पर कार्यरत एक युवती को रात करीब 10 बजे नगर पालिका के संविदा पर कार्यरत रोजगार सहायक दिनेश चंद द्वारा कथित तौर पर आपत्तिजनक वीडियो और मैसेज भेजे गए। युवती ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी, जिसके बाद बुधवार को परिजन नगर पालिका कार्यालय पहुंचे और वहां जमकर हंगामा किया।
कार्यालय में चप्पलों से पीटा गया
घटना के दौरान दो महिलाओं ने दिनेश चंद को सबके सामने चप्पलों से पीटा। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। युवती के भाई ने बताया कि उसने नगर पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों को आरोपी द्वारा भेजे गए अश्लील मैसेज और वीडियो भी दिखाए।
पुलिस की कार्रवाई
रूपवास थानाधिकारी पन्ना लाल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि नगर पालिका में विवाद हुआ है। मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि रोजगार सहायक दिनेश चंद का विवाद महिला से हुआ था। हालांकि, पीड़ित पक्ष की ओर से अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है, इसलिए प्रारंभिक पूछताछ के बाद दिनेश चंद को छोड़ दिया गया।
नगर पालिका ने की कार्रवाई
रूपवास नगर पालिका के ईओ (कार्यकारी अधिकारी) योगेश पिप्पल ने जानकारी दी कि आरोपी दिनेश चंद संविदा पर कार्यरत था। जब यह मामला सामने आया तो उसे तत्काल प्रभाव से भरतपुर नगर निगम के लिए रिलीव कर दिया गया है।
पढ़ें ये खबरें
- IND W vs ZIM W 3rd T20I: CM साय ने मुकाबले का लिया आनंद, भारत के 3-0 से क्लीन स्वीप पर दी बधाई, बोले- ऐतिहासिक सीरीज से प्रदेश की बेटियों को मिलेगी नई प्रेरणा
- त्रिपुर सुंदरी मंदिर के बाहर दुकानों में लगी भीषण आग: तीन दुकानें जलकर राख, शारदीय नवरात्रि पर उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़
- Chhattisgarh Hockey League का सीएम साय करेंगे शुभारंभ, 6 फ्रेंचाइजी टीमों के बीच होंगे मुकाबले, JioHotstar पर होगा लाइव प्रसारण
- ‘पत्नी की मौत का गम या अय्याशी का बहाना?’ बाहर रो रहा था परिवार, कमरे के अंदर प्रेमिका संग मिला पति, गिरफ्तार
- सीएम डॉ मोहन ने विजयादशमी समारोह में लिया हिस्सा, कहा- भगवान श्री राम के आदर्श को अपना रहे पीएम मोदी; सलैया में किया ये बड़ा ऐलान
