Rajasthan News: राजस्थान के झालावाड़ जिले के पिपलोदी गांव में सरकारी स्कूल की छत गिरने से हुई दर्दनाक त्रासदी के बाद युवा नेता नरेश मीणा ने एक बार फिर चर्चा में हैं। हादसे में 7 बच्चों की मौत और 28 बच्चों के घायल होने के बाद नरेश मीणा ने पीड़ित परिवारों को कुल 1 करोड़ 75 हजार रुपये की सहायता राशि सौंपी।

25 जुलाई 2025 को पिपलोदी गांव के सरकारी स्कूल में छत गिरने की घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया था। इस हादसे के बाद राज्य सरकार ने जांच के आदेश और सरकारी मुआवजा घोषित किया था।
हालांकि, नरेश मीणा ने इसे अपर्याप्त बताते हुए प्रत्येक मृतक परिवार को 50-50 लाख रुपये मुआवजा और परिजनों को नौकरी देने की मांग को लेकर आंदोलन शुरू किया था। उन्होंने अनशन और मौन व्रत भी रखा था, जिसके दौरान वे बीमार होकर अस्पताल में भर्ती हुए।
आंदोलन के दौरान नरेश मीणा के समर्थकों और समाजसेवियों ने दान के रूप में धन जुटाया, जिससे बड़ी राशि एकत्र हुई। उसी धन से उन्होंने खुद गांव पहुंचकर पीड़ित परिवारों में आर्थिक सहायता वितरित की। प्रत्येक मृतक परिवार को 13 लाख रुपये, 12 घायल बच्चों के परिजनों को 75-75 हजार रुपये, और आंदोलन में सहयोग करने वाले एक व्यक्ति को 75 हजार रुपये की राशि दी गई।
नरेश मीणा ने स्पष्ट कहा कि यह रकम किसी राजनीतिक पार्टी की नहीं, बल्कि जन सहयोग और समाजसेवियों के योगदान से जुटाई गई है। इस मौके पर समाजसेवी माता दीन समेत कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।
सभा में नरेश मीणा ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, यहां तो बकरियां बांटी जाती हैं, लेकिन वहीं बकरी चराने वाले को नंगा करके सरेआम प्रताड़ित किया जाता है। उन्होंने कहा कि जिसे यहां की जनता ने 10 बार सांसद और दो बार मुख्यमंत्री बनाया, उन्होंने पीड़ित परिवारों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया।
नरेश मीणा ने राज्य सरकार पर संवेदनहीनता का आरोप लगाते हुए कहा कि अब वे हर गरीब और पीड़ित की आवाज बनेंगे। सरकार की संवेदनाएं मर चुकी हैं। अब यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक हर परिवार को न्याय नहीं मिल जाता।
पिपलोदी गांव में हुए इस कार्यक्रम ने एक बार फिर यह दिखाया कि जब राजनीति मौन हो जाती है, तो समाज खुद आगे बढ़कर आवाज उठाता है।
पढ़ें ये खबरें
- UPI पर MDR का विरोध, दिल्ली की इस मार्केट में व्यापारियों का ‘No UPI Day’
- पैसा कौन खा गया मंत्री जी! एपी तटबंध के टूटने से 3 दर्जन गांव डूबे, सवालों से भागे स्वतंत्र देव सिंह, योगी के सुशासन में भ्रष्टाचारी कौन?
- 10 लाख महीना, करोड़ों का घर और दुबई में अय्याशी… 657 करोड़ के बैंक घोटाले में डांसर गर्लफ्रेंड का लव एंगल
- Bastar News Update : गड़ा धन पाने 2 बच्चों की बलि की तैयारी का आरोप… दंतेश्वरी मंदिर के दानपेटियों से निकले 12.61 लाख… दो दिन और जगदलपुर नहीं आएगी कोई भी ट्रेन
- नर्मदा किनारे सजा ‘कैसीनो’, नाव से पार होकर पहुंच रहे जुआरी; वायरल वीडियो से हड़कंप

