Rajasthan News: राजस्थान की अंता विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज है। अब तक कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद जैन भाया ने नामांकन दाखिल किया है, जबकि भाजपा ने अभी तक अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। इसी बीच कांग्रेस से टिकट न मिलने के बाद नरेश मीणा ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनावी मैदान में उतरने का फैसला किया है।

नरेश मीणा मंगलवार, 14 अक्टूबर को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल करेंगे। इसके लिए सुबह 11 बजे धोलिया मैरिज गार्डन में एक बड़ी नामांकन सभा आयोजित होगी। इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा और समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान भी शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि रैली का नेतृत्व खुद राजेंद्र गुढ़ा करेंगे।
सभा के बाद नरेश मीणा अपने समर्थकों के साथ रैली के रूप में सीसवाली चौराहा होते हुए एसडीएम कार्यालय अंता पहुंचेंगे, जहां दोपहर करीब 1 बजे वे अपना नामांकन दाखिल करेंगे।
भाजपा की ओर से उम्मीदवार को लेकर अब भी सस्पेंस जारी है। सीएम भजनलाल शर्मा, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की हाई लेवल मीटिंग हो चुकी है, लेकिन नाम का ऐलान नहीं हुआ। सूत्रों के मुताबिक कुछ नाम दिल्ली भेजे गए हैं और पार्टी आलाकमान की मंजूरी के बाद ही घोषणा की जाएगी।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन के अनुसार नामांकन की प्रक्रिया 13 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 21 अक्टूबर तक प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच अंता के रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय में अपने नामांकन पत्र जमा कर सकते हैं। 19 और 20 अक्टूबर को दीपावली के सार्वजनिक अवकाश के कारण नामांकन नहीं होंगे। नामांकन-पत्रों की जांच 23 अक्टूबर को होगी, जबकि नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 27 अक्टूबर तय की गई है।
पढ़ें ये खबरें
- उत्तराखंड की सरकारी जमीनों पर उठे सवालों के बीच सरकार की सफाई, 6-7 लैंड पार्सल की होगी बिडिंग
- धर्मेंद्र सिंह लोधी का कांग्रेस पर तीखा हमला: बोले- ‘जैसे बैल लाल कपड़ा देखने पर भड़कता है, वैसे ही PM का नाम सुनकर राहुल…
- इंदौर साइबर सेल की कार्रवाई: AI जनरेटेड आपत्तिजनक वीडियो और राष्ट्रीय प्रतीकों के दुरुपयोग पर केस दर्ज
- पलामू में भाजपा की हुंकार: अर्जुन मुंडा ने कांग्रेस पर बोला हमला, निवेदिता सिंह का बड़ा आरोप- ‘भारत को बांग्लादेश-पाकिस्तान बनाना चाहती है कांग्रेस’
- जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश, 8 जुआरी गिरफ्तार, नगदी समेत 6 बाइक और स्कॉर्पियो जब्त
