Rajasthan News: राजसमंद जिले के नाथद्वारा की दो युवा तैराकों ने जिला स्तरीय सब जूनियर तैराकी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। कांकरोली स्थित मेवाड़ क्लब तरणताल में आयोजित प्रतियोगिता में इन दोनों खिलाड़ियों ने कुल चार स्वर्ण पदक जीतकर न केवल नाथद्वारा बल्कि पूरे जिले का गौरव बढ़ाया है। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर दोनों का चयन अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भी हो गया है।

प्रतियोगिता में नाथद्वारा की तैराक माद्री आशीष कुमार सिंह का प्रदर्शन सबसे अधिक चर्चा में रहा। उन्होंने फ्री स्टाइल स्पर्धा की 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ में पहला स्थान हासिल करते हुए लगातार तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किए। तीन अलग-अलग वर्गों में जीत दर्ज कर माद्री ने अपनी तैयारी और क्षमता का दमदार परिचय दिया।
वहीं पोषित ध्रुव माली ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बैक स्ट्रोक स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया। प्रतियोगिता के दौरान उनके प्रदर्शन ने दर्शकों और खेल प्रेमियों का ध्यान अपनी ओर खींचा।
दोनों खिलाड़ियों की सफलता के साथ नाथद्वारा के खाते में कुल चार स्वर्ण पदक आए। इसी उपलब्धि के आधार पर माद्री और पोषित का चयन आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। वे 2 जुलाई से उदयपुर के खेलगांव में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।
परिजनों और प्रशिक्षकों के अनुसार, दोनों खिलाड़ी पिछले कई महीनों से नियमित अभ्यास कर रही हैं। सुबह और शाम मिलाकर करीब चार घंटे का प्रशिक्षण उनकी दिनचर्या का हिस्सा रहा है। लगातार मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का ही परिणाम है कि उन्होंने जिला स्तर पर शानदार सफलता हासिल कर राज्य स्तर तक अपनी जगह बनाई है।
पढ़ें ये खबरें
- एचटेट परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, 4 और 5 जुलाई को 383 केंद्रों पर परीक्षा देंगे 2.33 लाख अभ्यर्थी
- रिश्वतखोरी का कथित वीडियो वायरल, एडीएम कार्यालय के बाबू पर लगे गंभीर आरोप, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश
- करनाल में कलयुगी भाई की हैवानियत: नशे के लिए पैसे नहीं देने पर सगे भाई की कांच की बोतल से काटकर हत्या
- लकड़ी तस्करों पर वन विभाग का ‘मास्टर स्ट्रोक’: 48 घंटे में दूसरी बड़ी कार्रवाई, बिना TP पलास की लकड़ी से भरा ट्रक जब्त
- बड़े लोगों को बचाने के लिए…रामलला के दर्शन कर केजरीवाल ने मंदिर में हुए गबन पर दिया बड़ा बयान, जांच पर उठाए सवाल
