Rajasthan News: कोटा। पंचायतीराज एवं शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बड़ा ऐलान किया हैं कि शिक्षा विभाग, पंचायतीराज एवं संस्कृत शिक्षा के कार्यालयों व स्कूलों में सुबह राष्ट्रगान तथा शाम को राष्ट्रगीत अनिवार्य होगा।
स्कूल खुलने पर राष्ट्रगान व बंद होने पर राष्ट्रगीत के दौरान कर्मचारियों व शिक्षकों की हाजिरी लगाई जाएगी। दोनों समय हाजिरी अनिवार्य होगी। दिलावर सोमवार को कोटा यूनिवर्सिटी ऑडिटोरियम शिलान्यास में बोल रहे थे।

सरकारी व निजी स्कूलों में ड्रेस कोड समान होगा, शिक्षकों की यूनिफॉर्म भी तय की जाएंगी। टाई पर रोक जारी रहेगी। कुछ सरकारी स्कूलों में नवाचार के रूप में एजेंसी व्यवस्था थी, लेकिन अब सभी पर लागू। एक अप्रैल से नया शैक्षणिक सत्र शुरू होगा, जो पहले एक जुलाई से था।
स्टूडेंट्स इन्फॉर्मेशन सिस्टम से अनुपस्थित छात्रों की सूचना अभिभावकों के मोबाइल पर पहुंचेगी। प्राइवेट स्कूल क्रांति संघ की प्रदेशाध्यक्ष हेमलता शर्मा ने विरोध जताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश से निजी स्कूलों में न्यूनतम हस्तक्षेप होना चाहिए, संस्थाएं स्वायत्त हैं व यूनिफॉर्म निर्णय कानून सम्मत नहीं।
पढ़ें ये खबरें
- छठ महापर्व को लेकर प्रशासन सख्त, KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, लगा जुर्माना
- ‘अखिलेश जी! आइए हो जाये दो-दो हाथ’, ओपी राजभर ने सपा सुप्रीमो को दे डाली खुली चुनौती, जानिए क्यों कही मैदान छोड़कर भागने की बात
- Ayushmann Khurrana Threat: आयुष्मान खुराना को मिला धमकी भरा वॉइस नोट, लॉरेंस गैंग के नाम पर मांगी करोड़ों की फिरौती
- राजगीर महोत्सव: 26 से 28 नवंबर तक सजेगी सांस्कृतिक शाम, दंगल और ग्राम श्री मेला होंगे मुख्य आकर्षण
- एक हस्ताक्षर से उत्तराखंड की जमीन किसी को भी सौंप देंगे CM धामी- कुमारी सैलजा
