Rajasthan News: राजस्थान विधानसभा में धरने पर बैठे कांग्रेस विधायकों को नए कारपेट और फर्नीचर से एलर्जी हो गई। शनिवार सुबह दो विधायकों ने सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की, जिसके बाद डॉक्टर बुलाकर उनकी जांच कराई गई। हालांकि, कोई गंभीर मामला सामने नहीं आया और डॉक्टर ने दवाइयां देकर उन्हें राहत दी। इसके बावजूद कांग्रेस विधायकों का धरना जारी रहा।

‘सदन चलाना नहीं चाहती भाजपा’- कांग्रेस
विपक्ष के नेता टीकाराम जूली ने बताया कि शुक्रवार रात सरकार के तीन मंत्रियों ने कांग्रेस के वरिष्ठ विधायकों से बातचीत की, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। मीडिया से बातचीत में जूली ने आरोप लगाया कि सरकार खुद सदन को सुचारू रूप से चलाना नहीं चाहती और इसीलिए यह मुद्दा बनाया गया है। उन्होंने मांग की कि मंत्री अपनी टिप्पणी वापस लें।
‘दादी’ कहने पर हुआ बवाल
मामला तब बढ़ा जब राज्य के सामाजिक न्याय मंत्री अविनाश गहलोत ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को ‘दादी’ कहकर संबोधित किया। प्रश्नकाल के दौरान कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास योजना पर चर्चा करते हुए मंत्री ने विपक्ष की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘2023-24 के बजट में भी आपने हर बार की तरह अपनी ‘दादी’ इंदिरा गांधी के नाम पर इस योजना का नाम रखा था।’ इस बयान को लेकर कांग्रेस विधायकों ने भारी हंगामा किया।
6 विधायकों का निलंबन और विरोध प्रदर्शन
सदन में बढ़ते हंगामे के कारण कार्यवाही तीन बार स्थगित करनी पड़ी। बाद में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित छह विधायकों को बजट सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए निलंबन की घोषणा की। इसके बाद सदन की कार्यवाही 24 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दी गई।
पढ़ें ये खबरें
- बिहार में चक्रवात अर्नब का असर, 28 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट
- जीवन सूक्त : ऐसे बदलो स्वयं को ‘चुपचाप’, लक्ष्य से पहले सुनाई ना दे ‘पदचाप’ – संदीप अखिल
- 27 October 2026 Rashifal : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल
- बिहार MLC की 8 सीटों पर आज मतगणना, सुबह 8 बजे से खुलेगी किस्मत, पटना में नीरज कुमार और अनुज सिंह पर नजर
- 27 अक्टूबर महाकाल भस्म आरती: भाल पर त्रिपुंड, शीश पर पुष्पमाला… अवंतिका के अधिपति का अलौकिक श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
