Rajasthan News: राजस्थान के अजमेर जिले के ब्यावर शहर में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हुआ। बलाड रोड स्थित सुनील ट्रेडिंग कंपनी में टैंकर से गैस खाली करने के दौरान नाइट्रेट गैस का रिसाव हो गया।
इस हादसे में 30 से अधिक लोग बीमार हो गए, जिन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी। प्रशासन को घटना की सूचना मिलते ही राहत कार्य शुरू कर दिया गया और प्रभावित लोगों को स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ ही, केमिकल फैक्ट्री के आसपास के इलाके को तुरंत खाली करवाया गया।

कैसे हुआ हादसा?
जिला कलेक्टर डॉ. महेंद्र खडगावत और एसपी श्याम सिंह ने देर रात अस्पताल पहुंचकर बीमार लोगों की स्थिति का जायजा लिया। रिपोर्ट के मुताबिक, टैंकर में कुल 27 टन नाइट्रेट गैस थी, जिसमें से 18 टन पहले ही खाली हो चुकी थी। शेष 7 टन गैस बची हुई थी, तभी किसी ने गलती से टैंकर का ढक्कन खोल दिया, जिससे अचानक गैस रिसने लगी। इस हादसे में केमिकल फैक्ट्री के मालिक सुनील कुमार सिंघल गंभीर रूप से प्रभावित हुए। उन्हें तुरंत अजमेर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल ले जाया गया, जहां मंगलवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
प्रशासन ने की अपील
गैस रिसाव के चलते फैक्ट्री के आसपास रहने वाले लोगों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए दमकल विभाग और प्रशासन की टीम ने टैंकर पर पानी डालकर गैस के प्रभाव को कम किया और ढक्कन बंद किया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने और आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाने की अपील की है। फिलहाल, गैस प्रभावित लोगों का इलाज जारी है और प्रशासन ने हादसे की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
पढ़ें ये खबरें
- यूपी: बीजेपी ने जारी की 548 सदस्यीय विशाल प्रदेश कार्यसमिति, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मुरली मनोहर जोशी भी शामिल
- ‘बीजेपी में सब कुछ ठीक नहीं…’ कोर कमेटी बैठक में सिंधिया के गायब रहने पर पीसी शर्मा का तंज, राज्यसभा चुनाव पर बताया ‘ब्राह्मण विरोधी’
- Jharkhand Top News :रांची में भाजपा-कांग्रेस भिड़े, धनबाद में हत्या, मौसम को लेकर भी चेतावनी, सीआईडी ने खोला कथित सिंडिकेट का तरीका,एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की बड़ी ख़बरें
- सहरसा में दिनदहाड़े पूर्व मुखिया पति की गोली मारकर हत्या, अपराधियों ने घेरकर बरसाईं गोलियां
- मैराथन बैठक में बूथ मजबूत करने का मंत्र: स्मृति ईरानी ने कहा- छत्तीसगढ़ में फिर से बनाएंगे भाजपा की सरकार
