Rajasthan News: शनिवार को नगर परिषद के महाराणा प्रताप सभागार में आयोजित लघु उद्योग भारती के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि अब राजस्थान ग्लोबल इंडस्ट्री का हब बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में उद्योग लगाना बेहद चुनौतीपूर्ण था, लेकिन अब राज्य में औद्योगिक समिट आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे प्रदेश में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

दीया कुमारी ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उस समय उद्योग स्थापित करना आसान नहीं था, और छोटे-मोटे उद्योग लगाने के लिए भी सकारात्मक इकोसिस्टम का अभाव था। उन्होंने कहा कि वर्तमान में राजस्थान में ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट हो रहा है, जिसमें सभी को भाग लेना चाहिए और एकजुट होकर प्रयास करने चाहिए ताकि अधिक से अधिक रोजगार सृजित हो सकें।
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य के मंत्री और मुख्यमंत्री औद्योगिक समिट को लेकर विदेश यात्रा कर रहे हैं, ताकि राजस्थान में अधिक से अधिक निवेश आ सके, खासकर भीलवाड़ा में। उन्होंने कहा कि भीलवाड़ा एक प्रमुख टैक्सटाइल हब है और यहां एक बड़ा टेक्सटाइल पार्क बनाने की योजना है, जिससे मैन्युफैक्चरिंग उद्योग को बढ़ावा मिलेगा।
कार्यक्रम में केबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़, मंत्री संजय शर्मा, मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल समेत जिले के जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और लघु उद्योग भारती से जुड़े पदाधिकारी भी मौजूद थे।
पढ़ें ये खबरें भी
- दिल्ली मे पानी की किल्लत से VIP इलाके भी प्रभावित, 8 नवंबर तक 50-60 लाख लोगों पर पड़ेगा असर
- CG Crime : ईसाई धर्म नहीं अपनाने पर मारपीट का आरोप, 2 महिलाओं पर FIR दर्ज, जानिए पूरा मामला
- महिला को घर में बंधक बनाकर डकैती: जेवर और 50 हजार नकद ले उड़े 3 बदमाश, विसर्जन में गए थे पति
- महाकाल की शरण में मिजोरम के राज्यपाल: जनरल डॉ. वी.के. सिंह ने पत्नी सहित किए बाबा महाकाल के दर्शन, देश की प्रगति की कामना
- आचार संहिता की उड़ी धज्जियां, मतदान केंद्र के बाहर मिला BJP प्रत्याशी का पोस्टर, तीसरी बार चेतावनी देकर हटवाया बैनर

